फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 23 August: कन्या और कुंभ राशि के रिश्तों में बढ़ेगा भरोसा, प्रेम जीवन में आएगी नई शुरुआत

Sun, 23 Aug 2026 12:55 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Love Rashifal 23 August 2026: आज ग्रहों की स्थिति का असर आपकी लव लाइफ और रिश्तों पर देखने को मिल सकता है। किसी के रिश्ते में प्यार बढ़ेगा, तो कुछ लोगों को गलतफहमी दूर करने का मौका मिलेगा। जानें सभी 12 राशियों के लिए आज का प्रेम राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
23 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal 23 August 2026: प्रेम और रिश्तों के लिहाज से आज का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रह सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर आपके प्रेम जीवन, भावनाओं और पार्टनर के साथ रिश्ते पर देखने को मिल सकता है। कुछ जातकों के रिश्ते में प्यार और नजदीकियां बढ़ेंगी, वहीं कुछ लोगों को छोटी-सी गलतफहमी दूर करने के लिए खुलकर बातचीत करनी पड़ सकती है। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आज साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने का अच्छा मौका मिल सकता है। वहीं सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत शुरू होने की संभावना बन सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन प्रेम और रिश्तों के मामले में कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में उत्साह और रोमांस बना रहेगा, हालांकि परिवार से जुड़ी कोई बात आपका मूड थोड़ा खराब कर सकती है। जो लोग सिंगल हैं, वे अपने क्रश के साथ भावनात्मक और गहरा रिश्ता बनाने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज सेहत थोड़ी नरम रह सकती है, लेकिन पार्टनर का भरपूर साथ और देखभाल मिलेगी। इससे रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा और लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। सिंगल लोगों की तलाश किसी खास और भावनात्मक रिश्ते की ओर बढ़ सकती है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज आपका प्रेम जीवन सुकून और भावनात्मक जुड़ाव से भरा रह सकता है। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल जातकों को भी प्यार और रोमांस से जुड़ी अपनी इच्छाओं को पूरा करने का अवसर मिल सकता है।

विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज रिश्ते में भावनाओं के साथ समझदारी और संयम बनाए रखना जरूरी होगा। छोटी बातों को लेकर जल्द प्रतिक्रिया देने से बचें। सिंगल लोग अपने क्रश के सामने दिल की बात और रोमांटिक भावनाएं खुलकर जाहिर कर सकते हैं।

विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज पार्टनर आपके साथ रोमांटिक और सुकून भरे पल साझा करेंगे, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा। सिंगल जातक अपने क्रश को लेकर गंभीर नजर आएंगे और रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएंगे।

विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज बातचीत आपके रिश्ते को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। पार्टनर की भावनाओं को समझने और अपनी बात सही तरीके से रखने का मौका मिलेगा। सिंगल जातकों के मन में किसी एक्स को लेकर पुरानी भावनाएं फिर से उभर सकती हैं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज लव लाइफ सामान्य रहेगी, लेकिन रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए संवेदनशीलता और आपसी समझ जरूरी होगी। सिंगल लोगों का अपने क्रश के साथ भावनात्मक जुड़ाव और गहरा हो सकता है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव और नयापन देखने को मिल सकता है। सिंगल जातकों की अपने एक्स से दोबारा बातचीत हो सकती है। आप दोनों पुरानी गलतफहमियों को दूर कर रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज आपका प्रेम जीवन खुशियों और उत्साह से भरा रहेगा। सिंगल लोग अपने क्रश के साथ रिश्ता मजबूत करने के लिए भरोसे, स्थिरता और आपसी समझ को महत्व देंगे। इससे रिश्ते में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ आपका भावनात्मक जुड़ाव काफी मजबूत रहेगा और आप दोनों एक-दूसरे के करीब महसूस करेंगे। सिंगल जातकों को अपने क्रश के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है, जिससे आपसी समझ और नजदीकियां बढ़ेंगी।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज पार्टनर की ओर से कोई खास तोहफा या सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपका दिन खुशनुमा हो जाएगा। रिश्ते में प्यार और खुशी का माहौल रहेगा। सिंगल जातक अपनी लव लाइफ को लेकर उत्सुक रहेंगे और किसी खास व्यक्ति से बातचीत बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में रोमांस और बेहतर तालमेल के लिए खुद पर ध्यान देना जरूरी होगा। साफ-सफाई और व्यक्तित्व को लेकर सजग रहें। सिंगल लोग अपने क्रश के साथ अच्छा सामंजस्य बनाने और रिश्ते में संतुलन कायम रखने की कोशिश करेंगे।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें