फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 22 October: कौन-सी राशि आज करेगी प्यार का इज़हार और किसे मिलेगा धोखा? पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Wed, 22 Oct 2025 07:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
विज्ञापन
1 of 13
22 अक्तूबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 22 October in Hindi: आज का दिन प्रेम और रिश्तों के लिहाज़ से भावनात्मक रूप से खास रहेगा। कुछ राशियों के लिए यह वक्त नए रिश्तों की शुरुआत या रोमांटिक पलों का हो सकता है, वहीं कुछ लोगों को अपने संबंधों में चल रही गलतफहमियों को दूर करने की जरूरत महसूस हो सकती है। कुल मिलाकर, यह दिन दिल से जुड़ी बातों को समझने और सुलझाने के लिए उपयुक्त रहेगा।
ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा पर कैसे करें श्रीकृष्ण को प्रसन्न? जानें 56 भोग और पूजन विधि
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा में राशि अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये भोग, पूरे होंगे सभी काम
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप कार्यों और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों में उलझे रह सकते हैं, जिससे साथी के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। दिल की बेचैनी आपको अपने प्रिय के प्रति और भी करीब ला सकती है। थोड़ा पजेसिव होना स्वाभाविक है, पर संतुलन बनाए रखें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): भावनाओं को समझने का समय है। आज आत्म-विश्लेषण करें और जानें कि आप रिश्ते से क्या चाहते हैं। बाहर की बातों में उलझने की बजाय अपने दिल की सुनें। खुद को समझेंगे तो रिश्ता भी मजबूत होगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका प्यार आपकी ज़िम्मेदारियों के साथ जुड़ा हुआ है। साथी को खुश करने के लिए थोड़ी मेहनत करें – चाहे वह छोटा सा सरप्राइज़ हो या एक साथ बिताया गया सुकून भरा पल। रिश्ते में गर्माहट बनी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का दिन भावनात्मक रहेगा। अपने जज़्बात को खुलकर साझा करें – चाहे वह खुशी हो या चिंता। आपकी ईमानदारी आपके रिश्ते को और भी गहराई देगी।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने प्यार को जाहिर करने से न डरें। आज आप अपने साथी को इस रिश्ते की अहमियत का एहसास दिला सकते हैं। छोटा-सा प्यार भरा संदेश भी उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): रिश्ता आज और भी प्रगाढ़ हो सकता है। पार्टनर के साथ सम्मान और समझदारी से पेश आएं। प्रेम केवल साथ होने का नाम नहीं, बल्कि एक-दूसरे को बेहतर बनाने की प्रेरणा भी है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अगर संबंधों में उलझन है तो समय को अपनी भूमिका निभाने दें। अपने साथी को समझने का अवसर दें। आने वाले दिन आपके रिश्ते में सुखद परिवर्तन ला सकते हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): थोड़ी असुरक्षा महसूस हो सकती है, लेकिन यह भी प्यार का एक हिस्सा है। विश्वास को अपने रिश्ते की नींव बनाएं और अपने साथी के लिए कुछ खास करें, जिससे वे अपने महत्व को महसूस कर सकें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपका जीवनसाथी आज न सिर्फ भावनात्मक बल्कि व्यावहारिक रूप से भी आपके साथ खड़ा नजर आएगा। मिलकर कोई बड़ा काम निपटाने का ये सुनहरा मौका हो सकता है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): एक छोटी यात्रा या रोमांटिक मुलाकात आपके रिश्ते में नयापन ला सकती है। साथ ही किसी करीबी से बातचीत आपके मूड को भी हल्का और खुशनुमा बना सकती है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन खास है। अपने साथी के साथ बिताए गए पल यादगार बन सकते हैं। आपकी केयरिंग नेचर उन्हें हमेशा आपके करीब बनाए रखेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रिश्ते को एक नया मोड़ देने का सही समय है। कुछ नया करने की कोशिश करें,  चाहे वो कोई मीठी बात हो या एक छोटा सरप्राइज़। आज नए दोस्त भी बन सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए मददगार साबित होंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें