फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 22 June: कर्क और मीन राशि वालों के रिश्तों में गहराई आएगी, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Mon, 22 Jun 2026 08:18 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Rashifal 22 June 2026: 22 जून का लव राशिफल पढ़ें और जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के प्रेम जीवन, रिश्तों और वैवाहिक संबंधों पर ग्रह-नक्षत्रों का क्या प्रभाव रहेगा। पढ़ें आज का लव राशिफल हिंदी में।
विज्ञापन
1 of 13
22 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

Love Rashifal 22 June 2026: 22 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और व्यतीपात योग का विशेष संयोग बनने वाला है। साथ ही चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में होगा, जिसका स्वामी ग्रह बुध है। ज्योतिष के अनुसार यह दिन कई शुभ कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी ग्रह-नक्षत्र की स्थिति का असर आज प्रेम जीवन और रिश्तों पर भी देखने को मिलेगा। भावनाओं में स्पष्टता आएगी और पार्टनर के साथ बातचीत करने में सहजता महसूस होगी। कुछ लोगों के लिए यह दिन पुराने मनमुटाव दूर कर रिश्तों को फिर से मजबूत करने का अवसर दे सकता है, जबकि सिंगल जातकों के लिए किसी नए व्यक्ति से जुड़ने या आकर्षण बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। कुल मिलाकर आज का दिन प्रेम और संबंधों में समझदारी, संवाद और भावनात्मक संतुलन को बढ़ाने वाला रहेगा।

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज पार्टनर की तरफ से कोई खास सरप्राइज या तोहफा मिल सकता है। साथ में रोमांटिक मूवी या डेट पर जाने का योग बन रहा है। सिंगल लोगों को किसी की बातचीत थोड़ी अजीब लग सकती है, जिससे हल्की जलन या असहजता महसूस हो सकती है।

विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज पार्टनर किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आकर आप पर शक कर सकता है, जिससे रिश्ते में दूरी जैसी स्थिति बन सकती है। सिंगल लोग अपने क्रश को पाने के लिए काफी प्रयास करेंगे और दिल से मेहनत करेंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज आपकी लव लाइफ में रोमांस और उत्साह बढ़ेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय और डेट का मौका मिल सकता है। सिंगल लोग अपने क्रश को दिल की बात कहने की कोशिश करेंगे, जो उनके लिए अहम पल होगा।

विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज पार्टनर आपके साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेगा। किसी छोटी बात को लेकर बहस होने की संभावना भी है। सिंगल लोगों की अचानक किसी पुराने प्यार या एक्स से मुलाकात हो सकती है।

विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज आपकी लव लाइफ में आकर्षण और रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर रिश्ते में नई गर्माहट लाने की कोशिश करेगा। सिंगल लोगों को क्रश की कोई बात थोड़ी चुभ सकती है।

विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज पार्टनर की तरफ से कोई प्यारा सा सरप्राइज मिल सकता है। रिश्तों में रोमांस और अपनापन बढ़ेगा। सिंगल लोगों का दिल क्रश के सामने आने से तेज धड़क सकता है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज रिश्तों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। बातचीत में नरमी रखें वरना छोटी बात बड़ा विवाद बन सकती है। समझदारी से बात करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज मैरिड लाइफ में हल्की बोरियत महसूस हो सकती है। रिश्तों को फिर से फ्रेश करने के लिए आपको पहल करनी होगी। बाहर घूमना या साथ में समय बिताना अच्छा रहेगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज गलतफहमियां दूर होने के योग बन रहे हैं। रिश्तों में सुधार आएगा और नई शुरुआत हो सकती है। सिंगल लोगों को शादी या रिश्ते के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope
आज आपकी लव लाइफ में रोमांस और समझदारी दोनों बढ़ेंगे। पार्टनर के साथ आपकी केमिस्ट्री मजबूत रहेगी। सिंगल लोगों को कोई खास व्यक्ति आकर्षित कर सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज शादीशुदा लोगों के लिए दिन काफी रोमांटिक रहेगा। पुराने मतभेद खत्म होने की संभावना है। सिंगल लोग ऑफिस या काम की जगह पर किसी को पसंद कर सकते हैं।

विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज रिलेशनशिप में भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है। शादीशुदा जीवन में नई ऊर्जा आएगी। सिंगल लोगों की जिंदगी में कोई नया व्यक्ति एंट्री कर सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें