Love Rashifal 22 July 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव केवल करियर और आर्थिक जीवन पर ही नहीं, बल्कि प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन पर भी पड़ता है। दैनिक लव राशिफल के माध्यम से आप जान सकते हैं कि आज का दिन आपके रिश्ते के लिए कैसा रहेगा, प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी या किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है। 22 जुलाई 2026, बुधवार को सूर्य पुष्य नक्षत्र में गोचर करेगा। वहीं चंद्रमा स्वाति नक्षत्र से निकलकर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। ग्रहों और नक्षत्रों की यह स्थिति सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि 22 जुलाई 2026 का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहने वाला है।