Love Horoscope Today in Hindi: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Love Horoscope 2 December in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के प्रेम जीवन में तनाव बढ़ सकता है। साथी की कोई बात आपको परेशान कर सकती है, इसलिए वाणी का खास ध्यान रखना होगा। पुराने मसलो को उठाने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन आपके प्रेम जीवन में बदलावों से भरा रहेगा। आप साथी से मन की बातों को साझा करते हुए प्रेम का इजहार करेंगे। स्वयं को समर्पित महसूस करेंगे। इस दौरान साथी के साथ बाहर घूमने का प्लान आप बना सकते हैं।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वालों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपके जीवन में किसी की दस्तक होने से आप आगे बढ़ेंगे। आज दोस्ती के रिश्ते में प्यार के नए रंग दिख सकते हैं। इस दौरान आपसी संवाद से गलतफहमियां दूर होती दिखेंगी।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों को अगर पहले प्रेम में धोखा मिला था, तो वह अभी किसी रिश्ते में एंट्री न करें। स्वयं पर काम करना अच्छा विचार है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को पार्टनर के साथ खुशी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज रिश्तों में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। प्रेम जीवन के लिए समय की कमी रिश्तों को प्रभावित करेगी। थोड़ी रोमांटिक बातचीत या साथ में समय बिताना आप दोनों के रिश्ते को फिर से ताजा करेगा। अलग ऊर्जा आप महसूस आज करेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि वाले प्यार के लिए स्वयं को समर्पित महसूस करेंगे। शाम का समय प्रेम भरी बातचीत के लिए आप निकालेंगे। आप किसी डिनर पर जाएंगे। इस बीच भावनाओं में आकर किसी भी तरह का निर्णय न ले।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): दिन आपके लिए रोमांटिक रहने वाला है। साथी की ओर से किए गए प्रयास आपको स्पेशल महसूस करा सकते है। आप दोनों शाम बिताने के लिए किसी पार्टी में जा सकते हैं।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): वृश्चिक राशि वालों के जीवन में किसी खास की दस्तक हो सकती है। विवाह के बंधन में आप बंध सकते हैं। शाम को डिनर डेट पर जाने का मौका भी मिल सकता है। इस दौरान रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत बनेगा।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपका पॉजिटिव रवैया प्रेम संबंधों को और गहरा बना सकता है। आपकी बातों का प्रभाव साथी पर अधिक होने से घर और बाहर दोनों जगह प्रेम मिलगा और मन प्रसन्न रहेगा।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहने वाला है। आप साथी से वह सभी बात भी कर सकेंगे, जो आपके दिल में हैं। इस दौरान सिंगल लोगों की क्रश के साथ मुलाकात यादगार साबित होगी।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): विवाह योग्य जातकों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने के योग बन रहे हैं। आप घर वालों के सामने अपने प्रेम का इजहार भी इस समय कर सकते हैं। हालांकि, प्रेम विवाह के लिए अभी मंजूरी मिलता थोड़ा मुश्किल होगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): परिवार का साथ भावनात्मक स्थिति को मजबूती देगा। यदि पहले प्रेम में धोखा आपको मिला था, तो अभी आप केवल अपने दिल की आवाज़ सुनें और दोस्तों के साथ ही अच्छा समय बिताएं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।