Love Horoscope Today in Hindi: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Love Horoscope 19 November in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन सिंगल लोगों के लिए खास रहेगा। आपके जीवन में किसी की दस्तक आज हो सकती है। परिवार में इस रिश्ते की वजह से खुशियों का संचार होगा। आपको क्रश की ओर से भी शुभ समाचार मिलने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): विवाह के लिए आए प्रस्ताव को आप मना कर सकते हैं। आप साथी के साथ अपनी शादी की बात को लेकर बहस कर सकते हैं। यह समय प्रेम जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। हालांकि, एक अच्छी शाम साथ में बिताने से चीजें बेहतर होगी।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक बदलावों से भरा हो सकता है। आप और सोलमेट किसी व्यापार की योजनाओं पर काम करेंगे। आपका एक दूसरे के प्रति विश्वास और प्रेम से साथ में रहना दूसरों के लिए उदाहरण बनेगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों के लिए दिन प्यार के संदेश लेकर आया है। किसी अटके काम के पूरा होने की खुशी में साथी के लिए डिनर या कोई खास प्लान बना सकते हैं। यह समय जीवन के खास पलों में से एक होगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आप दोनों एक दूसरे पर आंख बंद करते हुए भरोसा करेंगे। परंतु कुछ बातें मन में घर बना सकती हैं। पार्टनर की बातों को महत्व देना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। रिश्तों में ऊर्जा महसूस करेंगे। रोमांस के भी कई मौके मिलेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप दोनों एक दूजे के प्रति समर्पित महसूस करेंगे। किसी खास की दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदलेगी। अपने दिल की सुनें और अपने आत्म-सम्मान को बनाए रखने की कोशिश करें।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि के लोग जो एक तरफा प्यार में हैं, वह प्रेम का इजहार करेंगे। विवाहित जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपके सितारे बता रहे हैं कि, आज दिन रोमांस से भरा रहेगा। साथ ही रिश्ता खुशहाल बना रहेगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने रिश्तों में प्रेम भरने के लिए दोनों एक दूसरे से खुलकर बात करेंगे। आप महसूस करेंगे कि आपके रिश्ते में नए रंग आने वाले हैं। सभी तरह की गलतफहमी दूर करने में सफल रहेंगे। आप दोनों की जोड़ी सभी को जमकर पसंद आएगी।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपकी कहीं घूमने-फिरने की इच्छा पूरी हो सकती है। पुरानी बातों को खत्म करने का प्रयास करें। प्रेम की चिंगारियां आप में रहेंगी और आप उस व्यक्ति के बारे में सोचते रहेंगे। लेकिन अगर पहले धोखा खाया है, तो धैर्यवान रहें।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): परिवार में भी किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। इसका प्रभाव प्रेम और विश्वास पर पड़ेगा। साथी की सेहत इस समय खराब हो सकती है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ अकेले में बैठकर मन की बात कहने का मौका आज कुंभ राशि वालों को मिलेगा। इस दौरान शादीशुदा लोग भी साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सिंगल लोगों के लिए दिन चुनौतियों भरा रहेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मीन राशि वालों की वैवाहिक में संतान से जुड़ी चुनौतियां बढ़ेंगी। आप उनके भविष्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। इस दौरान धन और सपनों को पूरा करने की चाह साथी से शेयर करेंगे।