फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 19 August : मिथुन राशि के जातकों के रिश्ते में परेशानी आ सकती है, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Tue, 19 Aug 2025 07:25 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्म-निरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
विज्ञापन
1 of 13
19 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 19 August 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): इस दिन आपके प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आपके साथी के साथ कुछ मामूली मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अगर आप शांतिपूर्वक बात करें, तो समस्याओं का समाधान हो सकता है। सिंगल लोग किसी नए रिश्ते में कदम रखने से पहले सोच-समझकर फैसला लें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों के लिए यह दिन प्रेम जीवन में रोमांटिक और खुशहाल रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं और रिश्ते में नयापन महसूस करेंगे। सिंगल लोगों के लिए किसी पुराने दोस्त से मुलाकात करने का समय हो सकता है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वालों के लिए यह दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। प्यार में भावनात्मक रूप से थोड़ी नरमी रहेगी, लेकिन कुछ गलतफहमियां भी उत्पन्न हो सकती हैं। खुलकर बात करने से आपके रिश्ते में सामंजस्य बनेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम संबंध गहरे होंगे। आप गहरे भावनात्मक बंधन में बने रहेंगे। आपके पार्टनर के साथ आपको अपनी भावनाओं को साझा करने का अच्छा अवसर मिलेगा। सिंगल लोग किसी पुराने रिश्ते के बारे में सोच सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ बेहतर अच्छी बातचीत होगी। ऐसा करने से  रिश्ते में प्यार और सम्मान की भावना बढ़ेगी। आपके रिश्ते में गहरी समझ और सामंजस्य देखने को मिलेगा। सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है, खासकर यदि आप अपने पार्टनर के साथ किसी मामले पर असहमत होते हैं। शांतिपूर्वक बातचीत से समस्याओं का समाधान करें। सिंगल लोग अपने दिल की सुनकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन प्रेम संबंधों में खुशियां लाएगा। आपके रिश्ते में स्थिरता और समर्पण की भावना बढ़ेगी। आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य के लिए योजनाएं बना सकते हैं। सिंगल लोग नए रिश्ते में आकर्षित हो सकते हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): वृश्चिक राशि वालों के लिए यह दिन प्यार में थोड़ी नोकझोंक का संकेत दे सकता है। हालांकि, आप इस स्थिति को शांतिपूर्वक संभालेंगे। इस समय आपको अपने साथी के साथ अपने विचारों को स्पष्ट रूप से साझा करने की आवश्यकता है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपके रिश्ते में नयापन आएगा और दोनों के बीच समझ और प्यार बढ़ेगा। यदि आप सिंगल हैं, तो आप किसी विशेष व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो सकते हैं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):पार्टनर के साथ कुछ तनावपूर्ण स्थितियों का सामना कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे, तो सब कुछ ठीक हो जाएगा। सिंगल लोग रिश्ते में कदम रखने से पहले अपने दिल की सुनें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुंभ राशि वालों के लिए यह दिन प्रेम जीवन में रोमांचक और खुशहाल रहेगा। आपका साथी आपके विचारों और भावनाओं को समझेगा। सिंगल लोग किसी पुराने मित्र के साथ करीब आ सकते हैं और एक नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम जीवन में थोड़ी असमंजस की स्थिति हो सकती है। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपको कुछ मुद्दों पर समझौता करना पड़ सकता है। सिंगल लोग अपने दिल की बात को सही समय पर साझा कर सकते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें