Today Love Horoscope: आज कुछ राशि वालों के रिश्तों में प्यार और नजदीकियां बढ़ सकती हैं, जबकि कुछ लोगों को गलतफहमी से बचकर बातचीत में संयम रखने की जरूरत होगी। जानें सभी 12 राशियों के लिए आज का प्रेम राशिफल।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Today Love Horoscope: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। प्रेम जीवन में खुशियां आने से मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, कुछ जातकों के रिश्तों में भावनाओं और आपसी तालमेल की अहम भूमिका रहने वाली है। पार्टनर के सामने अपने मन की बात खुलकर कहने का मौका मिल सकता है। सिंगल जातकों की जिंदगी में भी किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और आपका लव राशिफल क्या संकेत दे रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि वालों की लव लाइफ आज शांत रहने वाली है। सिंगल जातकों के सामने एक्स से जुड़ी कोई बात आ सकती है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और रिश्तों में अपनापन आपको अधिक महसूस होगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृषभ राशि के जातक आज अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इस दौरान नए लोगों से मुलाकात होगी और सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। इससे रिश्तों में भी ताजगी और उत्साह बना रहेगा। क्रश से भी बात होगी।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि वालों की लव लाइफ में आज नई ऊर्जा और उत्साह दस्तक दे सकता है। किसी नए व्यक्ति से बातचीत आपकी दिलचस्पी बढ़ा सकती है। वहीं, पहले से रिश्ते में मौजूद जातकों के बीच भी नजदीकियां बढ़ने के संकेत हैं।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि के जातकों को आज अपनी भावनाओं को समझने और व्यक्त करने का मौका मिल सकता है। इससे रिश्ते में आगे बढ़ने की उम्मीद जगेगी। पार्टनर के साथ बातचीत करने से आपसी समझ और विश्वास मजबूत होगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि वालों के लिए आज प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल रह सकती हैं। आप अपने मन के मुताबिक हालात बनाने में कामयाब रहेंगे। पार्टनर के साथ समय बिताने और अपनी भावनाएं साझा करने का अच्छा मौका मिलेगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि के सिंगल जातकों की पुरानी भावनाएं एक बार फिर जाग सकती हैं। अचानक एक्स को देखने या उससे जुड़ी कोई खबर मिलने से पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। ऐसे में भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेने से बचें।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि के जातकों के मन में पुराने रिश्ते को लेकर दोबारा विचार आ सकते हैं। ऐसे में किसी पुराने साथी से संपर्क करने से पहले रिश्ते के अच्छे और बुरे पहलुओं पर विचार जरूर करें। जल्दबाजी के बजाय सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा भावुक रह सकता है। किसी के प्रति आकर्षण महसूस होने पर आप जल्दबाजी में फैसला ले सकते हैं, इसलिए थोड़ा संभलकर आगे बढ़ें। वहीं, नए लोगों से संपर्क बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इन संपर्कों के जरिए भविष्य में प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि वालों का जोश और आकर्षक अंदाज आज पार्टनर को काफी पसंद आएगा। आप दोनों के बीच रोमांस बढ़ सकता है। साथ में अच्छा समय बिताने और एक-दूसरे के करीब आने के अवसर मिलेंगे।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि के जातकों का किसी खास व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। निजी जीवन में नजदीकियां बढ़ने की संभावना है। हालांकि, किसी भी रिश्ते को लेकर जल्दबाजी करने के बजाय सामने वाले को समझने का प्रयास करें।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों को संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बनेगा। वहीं, सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होने की संभावना है। सिंगल लोग अपने क्रश की एक झलक पाकर भी खुश महसूस करेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि वालों को आज प्रेम जीवन में भावनाओं के साथ-साथ समझदारी और सावधानी बनाए रखने की जरूरत होगी। पार्टनर की भावनाओं को समझें और अपनी बात भी सहजता से रखें। आपसी बातचीत से रिश्ते में बेहतर तालमेल बनाने में मदद मिलेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।