फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: खुशियों से भरा रहेगा मेष और सिंह राशि वालों का प्रेम जीवन, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Tue, 18 Mar 2025 06:29 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: 18 मार्च का दिन प्रेम के लिए मिश्रित प्रभाव वाला हो सकता है। कुछ राशियों के लिए यह समय रोमांटिक और भावनात्मक रूप से बहुत अच्छा रहेगा, जबकि कुछ राशियों को थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता हो सकती है। 
विज्ञापन
1 of 13
18 March Love Rashifal - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 18 March 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Shani Uday 2025: शनि का मीन राशि में उदय, इन राशियों के जीवन में आएगी अपार धन और सुख-समृद्धि

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।

Saturn Rahu Conjunction: शुरू होने वाला है शनि-राहु का अशुभ प्रभाव, इन पांच राशि वालों को रहना होगा संभलकर
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन वैवाहिक जीवन में कुछ नई खुशियां लेकर आने वाला है। आपको साथी की ओर से उपहार की प्राप्ति होगी। साथी के साथ व सहयोग से परिवार में आपके रिश्ते की जमकर तारीफ होगी। सिंगल लोगों के जीवन में भी किसी खास के आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप जीवनसाथी और अपने रिश्ते के बारे में घर में बात कर सकते हैं। परिवार के लोग आपको मिलाने का प्रयास करेंगे। आपके सितारे बता रहे हैं कि, आज बना रिश्ता जीवन भर साथ रहने वाला है। परिवार में सुकून और सुख-शांति का माहौल रहेगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका परिवार में सभी के साथ स्नेह रहेगा। अगर पूर्व में किसी नए काम की शुरुआत की थी, तो सोलमेट के सहयोग से आगे बढ़ने की उम्मीद है। प्रेम इजहार करने के लिए दिन शुभ है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): परिवार के साथ खुशी के पल बिताने से संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। सोलमेट के साथ डिनर डेट पर जाएंगे। प्रेम संबंधों में परिवार की मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): परिवार के साथ खुशी के पल बिताने से संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग में मधुरता रहेगी। आज लव पार्टनर से गहरे और सार्थक संवाद कर सकते हैं। किसी खास से बात होने पर पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अगर आपका रिश्ता खत्म होता है, तो इससे बाहर आने का खुद प्रयास करें। क्रश से नजदीकियां बढ़ने की ज्यादा उम्मीद है। अविवाहित लोगों को डेटिंग का मौका मिलेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अगर पहले प्रेम में आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा है, तो अभी किसी को करीब न आने दें। परिवार और दोस्तों के सहयोग से इस समय से आप निकल सकते हैं। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों का दिन सुखमय रहेगा। आप दोनों संतान के भविष्य को लेकर बात करेंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): घर की व्यवस्था बनाए रखने में सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। साथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। आप दोनों का रिश्ता घर में एक अच्छा उदाहरण बन सकता है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपके दिल की धड़कन तेज रहने वाली है। किसी का प्रेम प्रस्ताव आने की संभावना है। बता दें आज बना रिश्ता आपके मन से अकेलापन दूर करेगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): रिश्ते को मजबूत करते हुए एक साथ आगे बढ़ाने की कसमें खाएंगे। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। लांग डिस्टेंस वालों के रिश्तों में कम्युनिकेशन गैप हो सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों का पार्टनर उनसे नाराज हो सकता है। आप मनाने के लिए साथी को घुमाने लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मौसम के हिसाब से आज का दिन आपके लिए रोमांटिक होने वाला है। आप अपने पसंदीदा शख्स से खुले दिल से बातचीत करें। क्रश से भी बात बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें