फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 अक्तूबर लव राशिफल: इन चार राशि वालों की लव लाइफ रहेगी शानदार, रिश्तों में बढ़ेगा अपनापन

Fri, 16 Oct 2026 04:58 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों की लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा दिन। पार्टनर के साथ प्यार बढ़ेगा या रिश्तों में आ सकती हैं दूरियां? जानें आज का प्रेम राशिफल और अपने रिश्ते से जुड़े खास संकेत।
विज्ञापन
1 of 13
Today Love Horoscope - फोटो : अमर उजाला AI
Today Love Horoscope: प्रेम-प्रसंग के लिहाज से आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। कुछ राशि वालों के प्रेम जीवन में साथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी, तो कुछ को साथ में समय बिताने और कहीं घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। वहीं, कुछ जातकों को रिश्तों में छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा। इसलिए साथी के साथ पार्टी कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव भी दूर होगा। आपसी बातचीत से गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें। क्रश से दोस्ती भी होगी।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज दिन प्यार भरा हो सकता है। रिश्ते में किसी मुद्दे को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। इस समय साथी आपको कोई उपहार भी दे सकते हैं। वहीं, शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में कोई बड़ी खुशी भी आ सकती है। साथी की बात को समझने की कोशिश करें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि वालों को आज प्रेम जीवन में खुशियां मिलेगी। जीवन में उत्साह और रोमांस बना रहेगा। प्रेम संबंधों में रहने वाले लोग साथ में अच्छा समय बिताएंगे, जिससे रिश्ता और मजबूत हो सकता है। कोई अपना मिलने भी आपसे आ सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
सिंगल जातकों को अपने क्रश के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिल सकता है। वहीं, शादीशुदा लोगों को आज प्रेम जीवन में भावनाओं को समझना और एक-दूसरे को समय देना जरूरी होगा। कोई पार्टी में भी साथी के साथ आप जा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि वालों की लव लाइफ खास रहेगी। जो लोग प्रेम संबंध में हैं, वे अपने साथी को परिवार से मिलवा सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए साथ में समय बिताने का मौका मिलेगा। इस समय आप दोनों भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में बातचीत की कमी या भावनात्मक अधूरापन महसूस हो सकता है। वहीं, पुरानी बातों का भार दिल पर रहेगा। सिंगल जातक अपने क्रश के अच्छे गुणों से प्रभावित हो सकते हैं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि वालों की जिंदगी में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है, जिसके प्रति आप आकर्षण महसूस करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के बाहर जाने की खबर भावुक कर सकती है। वहीं,  सिंगल जातकों के लिए किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू करने का अवसर मिल सकता है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री दिल की धड़कनें बढ़ा सकती है। रिश्ते में रहने वाले लोग साथी के साथ आपसी तालमेल बेहतर बनाने की कोशिश करें। आज प्रेम जीवन में भावनाएं हावी हो सकती हैं। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज रोमांटिक माहौल आपके रिश्ते में नई ताजगी लेकर आएगा।आज प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रह सकती है। साथी का सहयोग मिलने से रिश्ते में नजदीकियां बढ़ सकती हैं। कहीं घूमने या अपनी पसंद की गतिविधि में शामिल होने का मौका मिल सकता है। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
सिंगल जातकों की किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर खास बन सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर मन में उलझन रहे, तो उसे बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश आज आप करें। साथी के साथ भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने से रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। मन कुछ बातों को लेकर प्रसन्न भी रहेगा। आज किसी दोस्ती की शुरुआत प्रेम संबंध में बदल सकती है। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में नई ताजगी लाने के लिए कहीं घूमने या रोमांटिक डेट का प्लान बना सकते हैं। रिश्ते में स्थिरता और आपसी विश्वास बनाए रखने पर ध्यान दें। वहीं, प्रेम संबंधों में रहने वाले लोगों को साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें