फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 17 नवंबर: इन चार राशि वालों पर बरसेगा प्यार, रिश्ते में बढ़ेगा अपनापन

Mon, 16 Nov 2026 05:04 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Love Horoscope: आज कुछ राशि वालों के रिश्तों में प्यार और नजदीकियां बढ़ सकती हैं, जबकि कुछ लोगों को गलतफहमी से बचकर बातचीत में संयम रखने की जरूरत होगी। जानें सभी 12 राशियों के लिए आज का प्रेम राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
Today Love Horoscope - फोटो : अमर उजाला
Today Love Horoscope: 17 नवंबर 2026 का दिन आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है? क्या आज आपके रिश्तों में प्रेम और नजदीकियां बढ़ेंगी या किसी तरह की नई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है? कुछ राशि वालों के प्रेम जीवन में खुशियां दस्तक दे सकती हैं, तो कुछ को रिश्तों में धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन प्रेम और रिश्तों के मामले में कैसा रहने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपको किसी काम में सफलता मिल सकती है, जिसके बाद आप साथी के साथ जश्न मनाने या पार्टी करने की योजना बना सकते हैं। अगर रिश्ते में किसी बात को लेकर मतभेद चल रहे हैं, तो बहस करने के बजाय शांतिपूर्वक बातचीत करें। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। प्रेम विवाह करने वाले जातकों के जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ने के साथ एक नई शुरुआत के संकेत भी मिल रहे हैं। वहीं, सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है, जिससे मन में प्रेम की नई भावनाएं जाग सकती हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में आज आकर्षण बढ़ सकता है। कोई खास व्यक्ति आपके सामने अपने मन की बात रख सकता है, जिससे आप भी भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे। परिवार में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। अपनों के साथ समय बिताने और रिश्तों को मजबूत बनाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि वालों के प्रेम संबंधों में आज नजदीकियां बढ़ सकती हैं। आप अपने साथी के साथ भविष्य से जुड़े किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। इस दौरान एक-दूसरे की भावनाओं और विचारों को समझने का मौका मिलेगा। वहीं, अविवाहित जातकों के जीवन में किसी खास व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि वालों के रिश्तों में आज खुशियां और उत्साह बना रहेगा। पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा और एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्ते में प्रेम बढ़ाने के लिए भी दिन अनुकूल रह सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि वालों को आज अपने प्रेम संबंधों में धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर बेवजह की नोकझोंक करने से बचें। साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे, तो रिश्ते में दोबारा प्रेम और खुशियां लौट सकती हैं। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन रोमांस से भरा रह सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अलग और खास करने की योजना बना सकते हैं। साथ में बिताया गया समय रिश्ते में नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा। किसी से शुरू हुई बातचीत आगे बढ़कर नए रिश्ते की नींव रख सकती है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में आज कुछ नए अनुभव जुड़ सकते हैं। आप ऑनलाइन किसी नए व्यक्ति से जुड़ने या उससे बातचीत शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। इस दौरान किसी के प्रति आकर्षण बढ़ने की संभावना है। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि वालों के लिए आज प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन खास रह सकता है। पार्टनर के साथ आपसी समझ और नजदीकियां बढ़ेंगी। वहीं, सिंगल लोगों के जीवन में भी कोई नया व्यक्ति दस्तक दे सकता है। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि वालों को आज अपने पार्टनर की बातों और भावनाओं को महत्व देना चाहिए। अगर साथी किसी विषय पर आपसे चर्चा करना चाहता है, तो उसे नजरअंदाज न करें। आपका गंभीर और जिम्मेदारी भरा रवैया रिश्ते में भरोसा बढ़ाएगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में आज किसी नए व्यक्ति से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। आप किसी ऐसे शख्स से बातचीत शुरू कर सकते हैं, जिसकी सोच और विचार आपको काफी पसंद आएंगे। वहीं, पहले से रिश्ते में रह रहे जातकों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि वालों के प्रेम संबंधों में आज नजदीकियां और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता पहले से मजबूत होगा और एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा। वहीं, सिंगल लोगों को किसी खास व्यक्ति के करीब आने का अवसर मिल सकता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें