फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: कर्क और सिंह राशि के जातकों को मिलेगा पार्टनर का साथ, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sun, 17 May 2026 07:30 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है।
विज्ञापन
1 of 13
17 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 17 May in Hindi: दैनिक प्रेम राशिफल (Daily Love Rashifal) यह बताता है कि आपके प्रेम जीवन में दिन कैसा रहेगा। चाहे आप प्रेमी-प्रेमिका हैं या वैवाहिक जीवन में हैं, इस राशिफल के जरिए आप जान सकते हैं कि आपके संबंधों में मजबूती आएगी या किसी तरह की रुकावट या मतभेद पैदा होने की संभावना है। यह मार्गदर्शन आपको अपने साथी के साथ तालमेल बनाए रखने और रिश्ते में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।  यह प्रेम राशिफल चंद्र राशि के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे रोज़ाना प्रेम जीवन के उतार-चढ़ाव और संभावनाओं की जानकारी मिलती है।
Visfotak Yoga: मंगल-शनि की युति से बना विस्फोटक योग, इन राशियों के जीवन में आ सकती हैं बड़ी चुनौतियां
विज्ञापन

2 of 13
17 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी मजेदार और हल्का-फुल्का रहने वाला है। किसी खास व्यक्ति के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत, मजाक और फ्लर्टिंग में समय बीत सकता है। हालांकि किसी भी बात को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से लेने से बचें और बस पल का आनंद लें।

विज्ञापन

3 of 13
17 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृष राशि वालों के प्रेम जीवन में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अविवाहित लोगों के घर में रिश्ते या शादी की चर्चा शुरू हो सकती है। साथ ही, मनपसंद साथी मिलने की संभावना भी मजबूत नजर आ रही है।

4 of 13
17 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि के शादीशुदा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन सिंगल लोगों की जिंदगी में कोई पुराना प्यार दोबारा दस्तक दे सकता है। इससे भावनात्मक उलझनें बढ़ सकती हैं, इसलिए सोच-समझकर फैसला लें।

विज्ञापन

5 of 13
17 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन रोमांटिक और उत्साह से भरा रहेगा। पार्टनर के परिवार से बातचीत या करीबियां बढ़ सकती हैं। शादीशुदा लोग भी अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

विज्ञापन

6 of 13
17 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि के लोगों को आज अपने पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। इससे मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन शाम तक हालात सुधरने लगेंगे और रिश्तों में फिर से सामान्य स्थिति लौट आएगी।

विज्ञापन

7 of 13
17 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि के जातकों को आज अपने साथी का खास प्यार और देखभाल महसूस होगी। पार्टनर का सहयोग और चिंता आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगी। इससे आप दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

8 of 13
17 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि वालों को आज अपने साथी के साथ निजी और यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। पार्टनर आपके साथ खुश महसूस करेंगे और यह समय रिश्ते में नई ताजगी लेकर आएगा।

9 of 13
17 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों के लिए काम और रिश्ते के बीच संतुलन बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। व्यस्तता के कारण पार्टनर को समय न दे पाने से नाराजगी हो सकती है। ऐसे में उनकी भावनाओं को समझना जरूरी होगा।

10 of 13
17 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि के लोगों के लिए आज अपने दिल की बात कहने का अच्छा मौका है। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें नया साथी मिल सकता है। वहीं, कुछ लोगों के रिश्ते शादी की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

11 of 13
17 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि वालों के वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। घर-परिवार के तनाव का असर रिश्तों पर पड़ सकता है। रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों को भी गलतफहमियों से बचने की जरूरत है।

12 of 13
17 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ राशि के लोगों का दिन प्यार भरी नाराजगी और मनाने में गुजर सकता है। पार्टनर किसी बात से नाराज हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक होने की संभावना है। साथ में बाहर घूमने या समय बिताने का प्लान भी बन सकता है।

विज्ञापन

13 of 13
17 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। परिवार से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी और रिश्तों में भरोसा और प्यार बढ़ेगा। आज आप अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा सकारात्मक महसूस करेंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें