17 February Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक संबंधों की दिशा तय करती है। जब शुक्र सकारात्मक प्रभाव में होता है, तो रिश्तों में संतुलन, समझदारी और प्रेम की अधिक संभावना बनी रहती है। इस समय प्रेम संबंधों में मतभेद कम रहते हैं और आपसी समझ बढ़ती है। यह प्रेम राशिफल चंद्र राशि के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे रोज़ाना प्रेम जीवन के उतार-चढ़ाव और संभावनाओं की जानकारी मिलती है। Solar Eclipse 2026: शनि की राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों को करना होगा चुनौतियों का सामना
दैनिक प्रेम राशिफल (Daily Love Rashifal) यह बताता है कि आपके प्रेम जीवन में दिन कैसा रहेगा। चाहे आप प्रेमी-प्रेमिका हैं या वैवाहिक जीवन में हैं, इस राशिफल के जरिए आप जान सकते हैं कि आपके संबंधों में मजबूती आएगी या किसी तरह की रुकावट या मतभेद पैदा होने की संभावना है। यह मार्गदर्शन आपको अपने साथी के साथ तालमेल बनाए रखने और रिश्ते में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। Surya-Rahu Yuti: राहु-सूर्य युति से बनेगा ग्रहण योग, फरवरी में इन राशियों को रहना होगा सतर्क
विज्ञापन
2 of 13
17 February Love Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के लिए प्रेम जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा। आपके जीवन में किसी खास की आज दस्तक हो सकती है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग साथी से भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
17 February Love Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन बदलावों से भरा रह सकता है। पुरानी बातें वर्तमान रिश्तों को प्रभावित कर सकती हैं। रिश्ते में कुछ नई परिस्थितियां सामने आएंगी, जिनसे आपको सीखने का अवसर मिलेगा। जो लोग विवाह योग्य हैं, वे अपने साथी से शादी को लेकर खुलकर बातचीत कर सकते हैं।
4 of 13
17 February Love Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि के सिंगल जातकों के लिए यह समय खास साबित हो सकता है। निवेश में आप दोनों को ही लाभ होगा। पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात दिल में हलचल पैदा कर सकती है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, वे अपने पार्टनर के साथ सच्चे प्रेम को महसूस करेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
17 February Love Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों के लिए समय भावुक होने वाला है। पुरानी यादें या बीती बातें आज आपके मन को थोड़ा भावुक बना सकती हैं। बेहतर होगा कि आप अपने साथी से दिल की बातें साझा करें, इससे मन हल्का होगा और रिश्ता भी मजबूत बनेगा।
विज्ञापन
6 of 13
17 February Love Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपके लिए कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। सिंगल लोगों के लिए अच्छे और संस्कारी परिवार से रिश्ता आने की संभावना है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे अपने पार्टनर के साथ खास समय बिता सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
17 February Love Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि के लिए दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। आप साथी के साथ अच्छी शाम बिताएंगे। इस दौरान मन में चल रही सभी बातों को साथी से साझा करेंगे। अपने साथी के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक शांति देगा।
8 of 13
17 February Love Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि वालों को अपने दांपत्य जीवन में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। वहीं यदि आप काम की व्यस्तता के कारण अपने पार्टनर को समय नहीं दे पा रहे हैं, तो आज थोड़ा समय निकालकर उन्हें महत्व दें। प्रयास आपके रिश्ते में प्रेम भरेंगे।
9 of 13
17 February Love Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए प्रेम से भरा रहेगा। आज मनपसंद साथी से मुलाकात होने की संभावना है। आपके आकर्षण और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें।
10 of 13
17 February Love Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों को आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की सलाह दी जाती है। अगर साथी के साथ अनबन चल रही है, तो किसी भी मुद्दे पर धैर्य से बात करें। सिंगल जातकों के लिए कोई पुराना दोस्त दिलचस्पी दिखा सकता है।
11 of 13
17 February Love Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि वालों की आज समस्याएं बड़ सकती हैं। दरअसल, घरेलू जिम्मेदारियों या तनाव के कारण आज मन थोड़ा उदास रह सकता है। रिश्ते में स्थिरता और विश्वास बनाए रखने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है।
12 of 13
17 February Love Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है। सिंगल जातकों को किसी खास व्यक्ति से प्रेरणा मिल सकती है। प्रेम का प्रस्ताव किसी खास के पास से आपके प्राप्त होगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मीन राशि के लिए घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। सिंगल जातकों के लिए भी किसी खास से मुलाकात के संकेत मिल रहे हैं। आज दोनों साथ में किसी व्यापार के प्रारंभ की भी बात करेंगे।