Love Horoscope 17 April 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज प्रेम जीवन में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है। आपका मन किसी पुराने प्रसंग या व्यक्ति की ओर भटक सकता है। यदि आप रिश्ते में हैं, तो छोटी-छोटी बातों पर तकरार हो सकती है,धैर्य रखें। जो जातक सिंगल है उनको किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): संबंधों में स्थिरता और मिठास बनी रहेगी। आपके साथी से कोई मधुर वार्तालाप मन को सुकून देगा। जो अकेले हैं, उनके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति प्रवेश कर सकता है जो उन्हें भावनात्मक सुरक्षा दे।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वालों के लिए यह दिन थोड़ी उलझनों से भरा हो सकता है। आपके मन में कोई दुविधा बनी रह सकती है क्या कहें, क्या छुपाएं? बेहतर होगा कि अपने मन की बात खुलकर साझा करें। सिंगल जातक किसी मित्र से अपने मन की बातें साझा कर सकते हैं, जिससे संबंधों में नई दिशा मिल सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपका मन अत्यंत भावुक रहेगा। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो साथी से निकटता बढ़ेगी और कोई पुराना मतभेद दूर हो सकता है। एकांत में बिताया समय मन को शांति देगा। अकेले जातकों के लिए यह दिन स्वयं से जुड़ाव और आत्मचिंतन का है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):सिंह राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपके आकर्षण में विशेष चमक होगी और आप अपने प्रेमी या प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी सामाजिक आयोजन या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कोई नया संपर्क हो सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो आज कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। यह समय रिश्ते को और गहरा करने का है। सिंगल जातकों को कार्यस्थल या शिक्षा के क्षेत्र से किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि के जातकों के लिए प्रेम जीवन संतुलित रहेगा। आप अपने साथी के साथ कुछ शांत और आत्मीय क्षण बिता सकते हैं। यदि आपने हाल ही में किसी से भावनात्मक जुड़ाव महसूस किया है, तो आज बात को आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर है। रिश्तों में समझदारी सबसे बड़ी कुंजी होगी।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपके भीतर की गहराई प्रेम में झलक सकती है। भावनाएं प्रबल होंगी और आप किसी के प्रति अत्यधिक आकर्षण महसूस कर सकते हैं। यदि आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। विवाहित या दीर्घकालीन संबंधों में रह रहे जातकों के लिए एक नई समझ विकसित हो सकती है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):धनु राशि के जातकों के लिए यह दिन प्रेम में उत्साह और ऊर्जा का है। आप साथी के साथ किसी मनोरंजक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए यह दिन किसी नए व्यक्ति से मिलने या किसी पुराने मित्र से रिश्ते की शुरुआत का हो सकता है।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि के जातकों के लिए प्रेम में स्थिरता और परिपक्वता देखने को मिलेगी। यदि पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर मन खिन्न था, तो आज उसका समाधान संभव है। सिंगल जातकों को किसी परिपक्व विचारों वाले व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुंभ राशि वालों के लिए यह दिन अलग सोच और नये अनुभवों से भरा रहेगा। आपकी स्वतंत्र विचारधारा आपके रिश्तों को नया रंग दे सकती है। यदि आप रिलेशनशिप में हैं, तो साथी के साथ कोई रोचक और अलग बातचीत होगी। जो अकेले हैं, वे किसी असामान्य या कलात्मक व्यक्ति से जुड़ सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मीन राशि के लिए यह दिन भावनाओं से भरपूर है। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आज किसी गहरे विषय पर चर्चा हो सकती है, जिससे आपका बंधन और मजबूत होगा। अकेले जातकों को कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जिससे केवल आकर्षण नहीं, कुछ और गहरा होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।