फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 16 नवंबर: वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में आएंगी खुशियां, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sun, 15 Nov 2026 04:56 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

16 नवंबर 2026 का लव राशिफल प्रेम और रिश्तों के लिहाज से खास संकेत लेकर आया है। आज कुछ राशि वालों के रिश्तों में प्यार और नजदीकियां बढ़ सकती हैं, जबकि कुछ लोगों को गलतफहमी से बचकर बातचीत में संयम रखने की जरूरत होगी। जानें सभी 12 राशियों के लिए आज का प्रेम राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
16 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Love Rashifal 16 November 2026: प्रेम और रिश्तों के मामले में 16 नवंबर का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आ सकता है। किसी राशि के जातकों के प्रेम जीवन में खुशियां और नजदीकियां बढ़ सकती हैं, तो कुछ लोगों को रिश्ते में चल रही गलतफहमियों को दूर करने के लिए खुलकर बातचीत करने की जरूरत होगी। आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर प्रेम संबंधों, भावनाओं और आपसी समझ पर देखने को मिल सकता है। तो आइए जानते हैं 16 नवंबर 2026 का दैनिक लव राशिफल, और जानें कि आज मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन में क्या बदलाव और संभावनाएं दिखाई दे रही हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों के रिश्ते को नया मुकाम मिल सकता है और विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। पार्टनर के साथ अकेले में अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। वहीं, सिंगल लोगों को क्रश किसी और के करीब नजर आ सकता है, जिससे मन थोड़ा उदास हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज पार्टनर आपका खास ध्यान रखेंगे और उनकी प्यार भरी हरकतों से रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। आप दोनों के बीच नजदीकियां और मजबूत हो सकती हैं। सिंगल जातकों की जिंदगी में किसी नए और खास व्यक्ति की एंट्री होने के संकेत हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज पार्टनर काम की व्यस्तता के कारण आपको पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। इसके बावजूद रिश्ते में आपसी जुड़ाव बना रहेगा और साथ में निजी पल बिताने का अवसर मिल सकता है। सिंगल जातकों के प्रति उनका क्रश धीरे-धीरे आकर्षित हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिल सकता है। आप दोनों एक-दूसरे के साथ अपनी भावनाएं साझा करेंगे, जिससे रिश्ते में गहराई और अपनापन बढ़ेगा। सिंगल जातक परिवार की पसंद से शादी के प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ किसी खास ट्रिप की योजना बन सकती है और रिश्ते में रोमांच बढ़ेगा। कुछ जातक पार्टनर के साथ फिल्म देखने या डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सिंगल लोगों के मन में किसी खास व्यक्ति के लिए बढ़ती भावनाओं को लेकर दोस्तों से बातचीत हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज पार्टनर किसी पुरानी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं और दोनों के बीच बहस की स्थिति बन सकती है। ऐसे समय में एक-दूसरे की भावनाओं को समझते हुए शांतिपूर्वक बात करना बेहतर रहेगा। सिंगल जातक अपने क्रश के प्रति पसंद जाहिर करने के लिए कोई प्यारा-सा तोहफा दे सकते हैं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज पार्टनर का प्यार और लगाव आपको महसूस होगा और दोनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। रिश्ते में रोमांस और नजदीकियां बढ़ सकती हैं। सिंगल जातक अकेलेपन को दूर करने के लिए दोस्तों या किसी पसंदीदा गतिविधि का सहारा लेकर अपना मूड बेहतर कर सकते हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज किसी तीसरे व्यक्ति की बात आपके रिश्ते में गलतफहमी पैदा कर सकती है। पार्टनर के मन में आपके प्रति शक पैदा होने से तनाव बढ़ सकता है, इसलिए किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय खुलकर बातचीत करें। सिंगल जातक अपने क्रश को प्रभावित करने के लिए अपने लुक या स्टाइल में बदलाव कर सकते हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में रोमांस और खुशियां बनी रहेंगी। पार्टनर की ओर से कोई प्यारा सरप्राइज या खास तोहफा मिल सकता है, जिससे आपका दिन यादगार बनेगा। वहीं, सिंगल जातक पुराने रिश्ते या एक्स की यादों में खोए रह सकते हैं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज आपकी कही हुई कोई बात पार्टनर को बुरी लग सकती है, जिससे रिश्ते में थोड़ी नाराजगी या तनाव पैदा होने की संभावना है। बात को बढ़ाने के बजाय अपनी गलती समझकर प्यार से समझाने की कोशिश करें। सिंगल जातक अपने क्रश को साथ लंच या कॉफी के लिए पूछ सकते हैं।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज पार्टनर का मूड काफी रोमांटिक रहेगा और वे आपको खुश रखने के लिए कुछ खास करने की कोशिश कर सकते हैं। रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। सिंगल जातक किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं जो उनसे उम्र में बड़ा हो।
 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत या शांत जगह पर घूमने का प्लान बन सकता है। साथ बिताया गया समय रिश्ते में खुशी और नजदीकियां बढ़ाएगा। सिंगल जातक अपने क्रश के सामने दिल की बात रखने की कोशिश कर सकते हैं और रिश्ते की शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें