फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: इन तीन राशि वालों के प्रेम संबंध में मिठास और प्यार भरपूर रहेगा, जानिए दैनिक लव राशिफल

Sun, 16 Nov 2025 07:09 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
विज्ञापन
1 of 13
16 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 16 November in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम जीवन में आज के दिन रोमांच और उत्साह रहेगा। आपके प्रेम जीवन में खुशियों की बरसात होगी। रोमांटिक रिश्तों में भरपूर आनंद लेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज के दिन प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को धैर्य और संयम का साथ लेना होगा। जो लोग किसी को पसंद करते हैं उनको अपनी भावनाओं का इजहार करने के लिए अच्छा समय है। प्रेम जीवन में सकारात्मक पलों का आनंद मिलेगा। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन में आज साथी के साथ बैठकर काफी लंबे समय तक एक दूसरे की भावनाओं को समझने का अवसर मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं आज के दिन उनकी मुलाकात किसी से हो सकती है। प्रेम जीवन में कुछ आपको छोटी-छोटी बातों से ज्यादा ध्यान नहीं देना है। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज वैवाहिक और प्रेम जीवन में साथी आपसे दिल की बातों खूब करेंगे। आज प्यार के लिए बहुत ही अच्छा, सुंदर और बेहतरीन अवसर मिलेगा। आज एक दूसरे की दिल की बातों को सुने और प्यार में डूब जाने का अच्छा दिन है। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम के मामलों में बहुत ही शुभ साबित होगा।  पार्टनर के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा। छोटी-छोटी बातों को नज़रअंदाज़ करें ताकि रिश्ता मज़बूत बन सके। सिंगल लोगों को किसी पुराने जानकार से भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  प्रेम जीवन में आज के दिन आपको अपने साथी को खुश करने के लिए कई तरह के जतन करने पड़ सकते हैं तभी आपका साथी आपसे मीठी बातें करेगा। आज रिश्ते में सकारात्मक बदलाव संभव हैं। आपसी समझ और विश्वास से संबंधों में गहराई आएगी। पार्टनर आपकी भावनाओं की सराहना करेगा, जिससे आत्मीयता बढ़ेगी।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): थोड़ी भावनात्मक उथल-पुथल हो सकती है। एक-दूसरे की बातों को समझने की कोशिश करें और गलतफहमियों से बचें। दिल से की गई बातचीत रिश्ते में सुकून ला सकती है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्यार और उमंग से भरा दिन रहेगा। किसी खास के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। नए प्रेम संबंध की शुरुआत का अच्छा योग बन रहा है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): पार्टनर से कोई महत्वपूर्ण बात साझा कर सकते हैं, जो आपके रिश्ते को और करीब ला सकती है। आपकी सच्चाई और स्पष्टता उनका दिल जीत सकती है। सिंगल लोग भी अपने दिल की बात किसी से कहने की हिम्मत जुटा सकते हैं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज अपने रिश्ते को गंभीरता से लेना ज़रूरी होगा। भरोसे और संवाद के ज़रिये रिश्ते को मज़बूत करने का समय है। किसी करीबी की सलाह इस समय उपयोगी साबित हो सकती है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्यार में स्थिरता और शांति बनी रहेगी। आपसी समझ बेहतर होगी, जिससे पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। यह दिन रिश्ते को गहराई से समझने और नजदीकियां बढ़ाने का है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप और आपके साथी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। साथ में समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे रिश्ते में नयापन महसूस होगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी खास व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें