फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal16 February: मेष और वृष राशि वालों के रिश्तों में आएंगी चुनौतियां, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Mon, 16 Feb 2026 06:59 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

16 February Love Rashifal : दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन।
विज्ञापन
1 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
16 February Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक संबंधों की दिशा तय करती है। जब शुक्र सकारात्मक प्रभाव में होता है, तो रिश्तों में संतुलन, समझदारी और प्रेम की अधिक संभावना बनी रहती है। इस समय प्रेम संबंधों में मतभेद कम रहते हैं और आपसी समझ बढ़ती है। यह प्रेम राशिफल चंद्र राशि के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे रोज़ाना प्रेम जीवन के उतार-चढ़ाव और संभावनाओं की जानकारी मिलती है।
Solar Eclipse 2026: शनि की राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों को करना होगा चुनौतियों का सामना
दैनिक प्रेम राशिफल (Daily Love Rashifal) यह बताता है कि आपके प्रेम जीवन में दिन कैसा रहेगा। चाहे आप प्रेमी-प्रेमिका हैं या वैवाहिक जीवन में हैं, इस राशिफल के जरिए आप जान सकते हैं कि आपके संबंधों में मजबूती आएगी या किसी तरह की रुकावट या मतभेद पैदा होने की संभावना है। यह मार्गदर्शन आपको अपने साथी के साथ तालमेल बनाए रखने और रिश्ते में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।
Surya-Rahu Yuti: राहु-सूर्य युति से बनेगा ग्रहण योग, फरवरी में इन राशियों को रहना होगा सतर्क
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आपके और आपके पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर मन-मुटाव या तनाव देखने को मिल सकता है। इसलिए बातचीत में सावधानी और संयम बनाए रखना जरूरी है। छोटी-सी नराजगी या गलतफहमी बढ़ सकती है, लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से समाधान संभव है।  सिंगल जातकों का दिन थोड़ा अकेलापन और उदासी लेकर आएगा। आप अपने क्रश या पसंदीदा व्यक्ति से मिलने के लिए स्वाभाविक रूप से प्रयास कर सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी ना करें।

विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज आपके लिए दिन रोमांटिक और खुशियों भरा रहेगा। पार्टनर के साथ खास डेट या आउटिंग का अवसर मिल सकता है। यह समय आपसी समझ और प्यार को बढ़ाने वाला है। सिंगल जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी खास व्यक्ति से मिलने या बातचीत करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपके दिल की खुशी बढ़ेगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए पूर्ण रूप से रोमांटिक रहेगा। आप और आपका पार्टनर मिलकर भविष्य की योजनाएं और प्रोजेक्ट्स तय करेंगे। यदि आपके जीवन में कोई क्रश है, तो आज अपने दिल की बात कहने के लिए दिन अनुकूल है। छोटे-छोटे प्यार भरे इशारे और खुली बातचीत आपके रिश्ते को और मजबूत करेंगे।

विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी या सरप्राइज मिल सकता है। इससे आपका दिन खुशी और प्रेम से भर जाएगा। सिंगल जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके क्रश की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है। आज का समय रिश्तों में अपनापन और समझदारी दिखाने का है।

विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन खास और रोमांटिक रहेगा। पार्टनर से कोई सरप्राइज, प्यार भरा इशारा या रोमांटिक पल मिलने की संभावना है। सिंगल जातक किसी क्रश के साथ रोमांटिक डेट या मुलाकात का आनंद ले सकते हैं। इस समय छोटे-छोटे इशारे आपके प्यार को और मजबूत बनाएंगे।

विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि के जातक आज सावधान रहें। आपकी किसी छोटी गलती या अनदेखी की वजह से रिश्ते में दरार या तनाव आ सकता है। सिंगल जातक अपने पुराने प्रेम या एक्स को भूलने के प्रयास करेंगे। समझदारी और संयम से अपने रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज आप ऊर्जावान, खुशमिजाज और आत्मविश्वासी रहेंगे। आपका यह उत्साह आपके पार्टनर को भी खुश करेगा। सिंगल जातक किसी महत्वपूर्ण निर्णय या नए रिश्ते की शुरुआत के लिए विचार कर सकते हैं। आज का दिन रिश्तों में सकारात्मक बदलाव और रोमांस के लिए अनुकूल है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बदलाव और नई परिस्थितियों से भरा रहेगा। सिंगल जातकों को छोटे-मोटे झगड़े या गलतफहमियों का सामना करना पड़ सकता है। संयम और समझदारी से काम लेने पर रिश्तों में स्थिरता आएगी। आज धैर्य और खुली बातचीत से तनाव कम होगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज का दिन धनु राशि वालों के लिए खुशियों और रोमांस से भरा रहेगा। आप और आपका पार्टनर मधुर पल और रोमांटिक समय बिताएंगे। छोटे-छोटे सरप्राइज और प्यार भरे इशारे आपके रिश्ते को और मजबूत करेंगे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज पार्टनर आपसे थोड़े नाराज या रुष्ट रह सकते हैं। उन्हें मनाने के लिए आप गिफ्ट, फूल या प्यार भरे इशारे दे सकते हैं। सिंगल जातक अपने क्रश के साथ बाहर घूमने या समय बिताने का आनंद ले सकते हैं। समझदारी से दिन को रोमांटिक और खुशहाल बनाया जा सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज आपका पार्टनर आपके प्रेम में इतना डूबा रहेगा कि आपकी छोटी-सी गलती भी उन्हें बुरी नहीं लगेगी। सिंगल जातक बीती बातें भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। यह समय नए रिश्तों या दोस्ती के लिए सकारात्मक कदम उठाने का है।

विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से रिश्तों में गलतफहमी या तनाव पैदा हो सकता है। सिंगल जातक अपने अकेलेपन और मानसिक परेशानियों का अनुभव कर सकते हैं। संयम और समझदारी से दिन को संभालना जरूरी है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें