फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 16 April: सिंह समेत इन 2 राशियों के प्रेम संबंध होंगे मधुर, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Thu, 16 Apr 2026 07:27 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Love Rashifal: दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। आइए जानते हैं कि 16 अप्रैल का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
16 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 15 April in Hindi: दैनिक प्रेम राशिफल (Daily Love Rashifal) यह बताता है कि आपके प्रेम जीवन में दिन कैसा रहेगा। चाहे आप प्रेमी-प्रेमिका हैं या वैवाहिक जीवन में हैं, इस राशिफल के जरिए आप जान सकते हैं कि आपके संबंधों में मजबूती आएगी या किसी तरह की रुकावट या मतभेद पैदा होने की संभावना है। यह मार्गदर्शन आपको अपने साथी के साथ तालमेल बनाए रखने और रिश्ते में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।  यह प्रेम राशिफल चंद्र राशि के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे रोज़ाना प्रेम जीवन के उतार-चढ़ाव और संभावनाओं की जानकारी मिलती है।
Shani Uday: 12 अप्रैल को शनि होंगे मीन राशि में उदय, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ
May Nakshatra Gochar: अगले महीने बुध ग्रह करेंगे भरणी नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ
विज्ञापन

2 of 13
16 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): पुराने लव पार्टनर से अगर ब्रेकअप हुआ है तो आज नया रिश्ता बनने की संभावना है। दिन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के साथ समय सुखद बीतेगा।
विज्ञापन

3 of 13
16 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): परिवार लव रिलेशन का विरोध कर सकता है। काम की अधिकता के कारण पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे वह नाराज़ हो सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए दिन शुभ रहेगा।

4 of 13
16 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): वैवाहिक जीवन में रोचकता बनी रहेगी और जीवनसाथी से लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
16 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): मन उदास रह सकता है और किसी बात को लेकर चिंता बढ़ सकती है। पार्टनर के किसी अन्य संबंध का पता चलने से विश्वास डगमगा सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
16 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और रोमांस में इजाफा होगा। परिवार या ससुराल से सहयोग मिल सकता है। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें।
विज्ञापन

7 of 13
16 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज पार्टनर के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। दिन रोमांटिक रहेगा और प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं। मैरिड कपल के बीच हल्की नोकझोंक संभव है।

8 of 13
16 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): लव लाइफ के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा और रिश्ता मजबूत होगा। परिवार को लव रिलेशन की जानकारी मिल सकती है।

9 of 13
16 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): दूसरे विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। नए शादीशुदा कपल के बीच अनबन हो सकती है। कोई गिफ्ट या डेट रिश्ते को बेहतर बनाएगा।

10 of 13
16 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): हनीमून कपल के लिए दिन रोमांचक रहेगा। बच्चों और परिवार को समय देना मुश्किल हो सकता है। रिश्ते में तनाव हो तो थोड़ी दूरी फायदेमंद रहेगी।

11 of 13
16 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज बहस की स्थिति बन सकती है और पार्टनर से दूरी महसूस हो सकती है। प्रेम संबंधों में धोखे की आशंका भी दिख सकती है, सतर्क रहें।

12 of 13
16 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रिश्तों में चल रहा तनाव और बढ़ सकता है। सही-गलत को समझकर निर्णय लें। पार्टनर को खुश करने के लिए कोई उपहार देना पड़ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
16 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): लव रिलेशन में संतुलन बनाने की कोशिश सफल हो सकती है। पार्टनर के साथ व्यवहार में नरमी रखें। अविवाहित लोगों के लिए विवाह की बात आगे बढ़ सकती है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें