फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 15 August: इन 5 राशि वालों के प्रेम जीवन में आएंगी खुशियां, पढ़ें आज का लव राशिफल

Sat, 15 Aug 2026 12:29 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Rashifal 15 August: 15 अगस्त 2026 को प्रेम जीवन में आएगी खुशियां या बढ़ेंगी दूरियां? जानें सभी 12 राशियों का लव राशिफल
 
विज्ञापन
1 of 12
Love Rashifal 15 August - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। धन लाभ आपको हो सकता है और साथी के लिए उपहार खरीदेंगे। सिंगल लोगों का क्रश के साथ बातचीत का सिलसिला और गहरा हो सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ दिल की बातें साझा करेंगे।
विज्ञापन

2 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज आप साथी को लेकर किसी नई जगह घूमने जा सकते हैं। इस समय अपने साथी को समय और ध्यान देना आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। शादीशुदा लोग किसी भी बात पर शक करने के बजाय बातचीत से स्थिति को समझने की कोशिश करें।
विज्ञापन

3 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन काफी रोमांटिक रहेगा। प्रेम बढ़ने से आप प्रसन्न महसूस करेंगे। लेकिन कुछ लोगों को पार्टनर के व्यवहार में अचानक आया बदलाव परेशान कर सकता है। दोस्तों के साथ छोटी-मोटी बहस हो सकती है, जिसे समझदारी से सुलझाना बेहतर रहेगा।

4 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आज आप अपने रिश्ते को एक नई दिशा देने में भी कामयाब रहेंगे। सिंगल जातक अपने लिए पार्टनर की तलाश में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंग राशि वालों को रिश्तों में प्रेम बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। शादीशुदा जातक अपने साथी के साथ प्यार भरी बातचीत के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों का असर रिश्ते पर पड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज का दिन प्रेम और रोमांस से भरपूर रहने वाला है। आपसी संवाद की कमी को दूर करने से रिश्ते में मधुरता बढ़ सकती है। पार्टनर के साथ खुशी के कई पल बिताने का अवसर मिल सकता है, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।
विज्ञापन

7 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि वालों को एक्स को वापस पाने की इच्छा आ सकती है। कोई भी फैसला लेने से पहले अपनी भावनाओं को समझना आपके लिए खास रहेगा। पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा।

8 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी। आपके प्रयासों से रिश्ते में विश्वास मजबूत हो सकता है। पुराने प्यार को नए सिरे से जगाने का प्रयास होगा।

9 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
सिंगल लोग अपनी क्रश को किसी और के साथ देखकर ईर्ष्या महसूस कर सकते हैं। भावनाओं पर नियंत्रण रखें और किसी भी बात पर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें। प्रेम संबंधों में खुशी और संतुलन बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में हल्का तनाव बना रह सकता है।

10 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ एकांत में बिताए गए पलों को आप याद करेंगे। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। वहीं, जो लोग सिंगल हैं, वे आज घरेलू कामों में ही उलझे रह सकते हैं। रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तनाव बढ़ने की संभावना है।

11 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। दिन के अंत में किसी खास व्यक्ति से बातचीत होने की संभावना भी बन सकती है। शादीशुदा जीवन में रोमांस और खुशियां बनी रहेंगी। आप साथी के लिए उपहार भी लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन

12 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। सिंगल जातकों के जीवन में भी किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। साथी का व्यवहार थोड़ा बदला-बदला लग सकता है। आपकी क्रश के साथ भी दोस्ती कुछ कदम आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें