फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: मकर राशि वालों के प्रेम जीवन में बढ़ सकती हैं समस्याएं, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Tue, 15 Apr 2025 05:57 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
15 April Love Rashifal - फोटो : adobe
Love Horoscope 15 April 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Shani Uday 2025: शनि का मीन राशि में उदय, इन राशियों के जीवन में आएगी अपार धन और सुख-समृद्धि

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।

Saturn Rahu Conjunction: शुरू होने वाला है शनि-राहु का अशुभ प्रभाव, इन पांच राशि वालों को रहना होगा संभलकर

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ नए कार्य की शुरुआत करेंगे। आप दोनों का रिश्ता और भरोसा दूसरों के लिए उदाहरण बनेगा। इस दौरान सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री होने की संभावना है। दोस्तों से मुलाकात होगी। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपको अपने खास दोस्त पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा, क्योंकि आपको इस रिश्ते में धोखा मिल सकता है। वहीं शादीशुदा लोगों के जीवन में रोमांस बना रहेगा। आप सोलमेट के साथ किसी मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): लव पार्टनर अच्छा महसूस कराने के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकता है। इस दौरान प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने रिश्ते को परिवार के सामने ला सकते हैं। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज मूवी या शॉपिंग पर जाएंगे। पूरा दिन रोमांटिक बना रहेगा। आप दोनों सिर्फ एक दूसरे को ही समय देंगे। रिश्तें में यह पहल भरोसे को मजबूत करेगी।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के लिए आज दिन शुभ है। आपकी संतान को किसी प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी। आपका समाज में सम्मान बढ़ेगा। आपके रिश्ते में समर्पण और समझ बढ़ेगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): पार्टनर के साथ सुखद समय बिताएं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपका मन खुश रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन आपके प्रेम जीवन में सामंजस्य और स्थिरता लेकर आएगा। यह समय एक दूसरे की भावनाओं को जानने और समझने का है। क्रश से बात होने पर आप एक नए रिश्ते की शुरुआत भी कर सकते हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): वैवाहिक जीवन जी रहे लोग साथी के साथ यादगार पलों को बिताएंगे। जीवन में रोमांस भरा रहेगा। इस समय रिश्ते में सामंजस्य रहेगा, और दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताकर खुश रहेंगे। इस दौरान याद रखें कि थोड़ी सी गहरी बातों से रिश्ते में नयापन आ सकता है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): क्रश के साथ किसी ट्रिप की प्लानिंग दोस्तों में बन सकती हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान मन की भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे शुभ अवसर प्राप्त होगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने शब्दों पर काबू पाना होगा अन्यथा जीवनसाथी नाराज हो सकती है। आप कुछ समय अकेले बिताने की योजना भी बना सकते है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): यदि रिश्ते में पहले से तकरार चल रही थी, तो आज जीवनसाथी से बातचीत करने का अवसर मिलेगा। सिंगल लोगों की शादी तय हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): यदि आप अपने प्रेम संबंध को आगे ले जाना चाहते हैं, तो आपको बिना देर किए गंभीर हो जाना चाहिए। साथ के मन की बातों को जानने का प्रयास करें। जीवन में किसी का स्वागत करने के लिए नए विचार लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें