फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: इन 4 राशि वालों के प्रेम जीवन में आएगा तनाव, पढ़ें आज का लव राशिफल

Tue, 14 Oct 2025 07:21 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
विज्ञापन
1 of 13
14 अक्तूबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 14 October in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
Budhaditya Rajyoga: कल होगा ग्रहों का सबसे बड़ा परिवर्तन, बुधादित्य राजयोग से इन राशियों की बल्ले-बल्ले
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार करें देवी के इन रूपों की विशेष पूजा, जानें उपाय
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। आपके प्रेम जीवन में नई खुशियां आने से रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। आप और साथी घूमने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): सिंगल लोगों के प्रेम जीवन में मनचाहे साथी की दस्तक होगी। बात विवाह तक ले जाने के प्रयास आप करते हुए नजर आएंगे।  लेकिन शादीशुदा लोगों को काम की भागदौड़ बनी रहेगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): रिश्तों में प्रेम लाने के लिए साथी द्वारा किए गए प्रयासों का प्रभाव दिखाई देगा। आप स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस दौरान दोनों साथ में किसी व्यापार की शुरुआत भी करेंगे। रिश्तों में प्यार, स्नेह और सद्भाव मजबूत रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): दिन सामान्य रहेगा। कुछ बातें तनाव का बड़ा कारण बनेगी। बेहतर होगा आप साथी से उन बातों के बारे में जिक्र करें, जो आपको परेशान कर रही हैं। इससे पार्टनर के साथ खुश रहेंगे। हालांकि, दिन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों को अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना चाहिए अन्यथा प्रेम में धोखा मिल सकता है। आपकी सेहत नरम-गरम रहेगी। इस दौरान एक तरफा प्यार करने वालों के लिए बेहतर होगा कि थोड़ी दूरी बनाए रखें। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि वालें स्वंय को भाग्यशाली महसूस करेंगे। आप साथी के लिए पार्टी का आयोजन करेंगे। इस दौरान आप जीवन के खास पलों की भी महसूस करेंगे। गरिमापूर्ण व्यवहार बनाए रखते हुए दूसरों के साथ खुशी साझा करने का विचार लोगों को दिल जीतेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि के लोग रिश्तों में सुधार लाने के लिए प्रयास करेंगे। घर वाले आप दोनों के साथ की तारीफ करेंगे और भविष्य के लिए प्लानिंग आप दोनों इस समय कर सकते हैं। सिंगल लोगों को किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): यदि किसी से मन की बात साझा करने के लिए आप परेशान है, तो आज कर सकते हैं। आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। भावना प्रबल होगी और संवाद में मिठास आएगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): सोलमेट से बात करने का अवसर मिलेगा और अधिक बातचीत से भी गलतफहमियां दूर होंगी। कल की चिंता किए बिना बस अच्छा समय बिताएं और सभी समस्याओं को हल करें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि वालों को नए रिश्ते में आने से बचना होगा। आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित करते हुए सारे कदम उठाने होंगे। परिवार का साथ व सहयोग बना रहेगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): दिन लाभकारी रहेगा। अगर आप साथ में व्यापार करते हैं, तो आज धन लाभ मिलने के योग है। आप परिवार में बड़े सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपके लिए समय बदलावों से भरा रहेगा। जिंदगी को समझने और यह याद करने का एक शानदार मौका होगा। किसी खास की दस्तक सिंगल लोगों के जीवन में हो सकती है।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें