आज 14 नवंबर 2026 का लव राशिफल जानें। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन में क्या बदलाव आएंगे और पार्टनर के साथ कैसा रहेगा रिश्ता? पढ़ें आज का लव राशिफल।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Love Rashifal 14 November 2026: प्रेम और रिश्तों के लिहाज से आज का दिन खास रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपसी समझ और अपनापन बढ़ेगा। कुछ राशि के जातक अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे, वहीं कुछ के रिश्तों में तनाव या गलतफहमियां आ सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का प्रेम जीवन और किसके रिश्तों में आएगा प्यार का नया रंग।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि वालों के रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। सिंगल जातक परिवार की ओर से आए विवाह के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं। वहीं, रिश्ते में रहने वालों को परिवार का सहयोग मिलेगा। वहीं, आज नई लव लाइफ में कुछ अलग और नया तलाशेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
कोई बड़ा उपहार साथी की ओर से मिलेगा। आपका प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्तों में अपनापन और आपसी समझ बढ़ेगी। इसके अलावा एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि वालों को नए लोगों से मिलकर आज अच्छा महसूस होगा। परिवार के साथ मिलकर काम करने से दिन खुशनुमा रहेगा। हालांकि, अपनी बात मनवाने में जीत हासिल करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। पुरानी बातों को लेकर पार्टनर के साथ बहस हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि वालों के रिश्तों में तनाव बढ़ेगा। कुछ अनकही बातें मन को परेशान कर सकती हैं, इसलिए छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने से बचें। विवाह के मार्ग की सभी बाधाएं दूर होंगी।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
विवाहित जोड़ों के रिश्ते में रोमांस और नजदीकियां बढ़ेंगी। वहीं, सिंगल जातकों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आप प्रेम विवाह की बात भी घर में करेंगे। किसी नए रिश्ते के लिए खुद पर दबाव बनाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आप खुद को नए अनुभवों के लिए तैयार पाएंगे। साथ ही रिश्तों में अपनापन भी अधिक बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
सिंगल जातकों की जिंदगी में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। कोई खास जीवन में आ सकता है। वहीं, अपने क्रश के साथ अधिक समय बिताने और उन्हें करीब से जानने का अवसर मिलेगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
प्रेम जीवन में कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टनर की ओर से कोई खास संदेश या सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपका दिन खुशनुमा बनेगा। रिश्ते में प्यार और आकर्षण दोनों बढ़ेंगे।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
सिंगल जातक अपने पसंदीदा व्यक्ति के सामने दिल की बात खुलकर रख सकते हैं। पार्टनर के साथ बेवजह की बहस से बचें। वहीं, प्रेम संबंधों में आगे बढ़कर विवाह की दिशा में कदम उठाने का विचार कर सकते हैं।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
सिंगल जातक अपने क्रश के करीब आने से बेहद खुश महसूस करेंगे। शाम का समय पार्टनर के साथ खास और यादगार रह सकता है। किसी भी परिस्थिति में शांत स्वभाव बनाए रखें और आपसी बातचीत से गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
पार्टनर के साथ बाहर घूमने या कुछ खास पल बिताने का प्लान बन सकता है। इससे रिश्ते में ताजगी आएगी और आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल जातकों को अपने निजी मामलों को हर किसी के साथ साझा करने से बचना चाहिए।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। वहीं, अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में संकोच न करें। एक-दूसरे की भावनाओं और विचारों को समझने से आपका रिश्ता और मजबूत होगा।