फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 14 November: इन 5 राशि वालों के प्रेम जीवन में बढ़ेंगी खुशियां, पढ़ें आज का लव राशिफल

Fri, 14 Nov 2025 07:37 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
विज्ञापन
1 of 13
14 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 14 November in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के प्रेम जीवन में तनाव बढ़ सकता है। आपके लिए यह समय कुछ नई परेशानियां लेकर आ सकता है। घर और बाहर दोनों जगह संयोग बिठाने में दिक्कतें होंगी। साथी आपसे मन की बात भी साझा इस समय करेंगी। परंतु काम के तनाव के कारण आप समय कम दे पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): साथी को खुश करने का आज भरपूर प्रयास करेंगे। आपके छोटे-छोटे कदम रिश्ते को प्रेम से भरेंगे। सिंगल लोग किसी खास को फूल देकर मन की बात कह सकते हैं। छोटे-छोटे इशारे भी आपको और साथी को जोड़ेंगे। रिश्तों में सब्र और समझ बढ़ेंगी। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने का समय है। वैवाहिक जीवन बेहतर बनाने के लिए साथी से खुलकर बात करना सही रहेगा। आप दोनों एक दूसरे को जानने के लिए एक अच्छा समय बिताएंगे। आत्मविश्वास और कोमलता से बात करके आप रिश्ते को नई दिशा देने में सफल बनेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आपके रिश्ते में नई ऊर्जा आने से आप अच्छा महसूस करेंगे। सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक रूप से मन की बात को साझा करेंगे। मित्र व रिश्तेदार भी आपका साथ देंगे। अपने शब्दों का चयन विवेकपूर्वक करें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों के जीवन में किसी की दस्तक होगी। रिश्ते को एक नई दिशा देने का मौका आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। किसी खास का प्रेम प्रस्ताव भी आ सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपके लिए समय शुभ रहेगा। परिवार वालों के साथ से प्रेम जीवन सफल बनेगा। आप क्रश के साथ दोस्ती को भी बढ़ाएंगे। प्रेम जीवन में संतुलन और स्थिरता आएगी। विवाह के लिए साथी को मनाने का प्रयास करेंगे।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपका प्रेम जीवनसाथी का दिल छू लेगा और वह आपसे वह सभी बातें करेंगी, जो उनके मन में हैं। यह समय आपके रिश्ते को मजबूत करने की कोशिश करें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): विवाह के लिए घर में बात करेंगे। इस दौरान घर वालों से आपकी अनबन हो सकती हैं। छोटी-छोटी चीजें आपको दूसरों से अलग बनाएगी। क्रश के साथ कॉफी पर जाने के योग है। आज रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता जाएगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों के लिए समय खुशियों से भरा रहेगा। यह समय है रिश्ते को आगे बढ़ाने और भविष्य की दिशा तय करने का रहेगा। आप शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि वालों के लिए समय सकारात्मकता से भरा रहेगा। आप दोनों के बीच हंसी-मजाक और मस्ती बढ़ेगी। इस समय आप भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस कर सकते हैं।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रिश्तों में नया मोड़ आ सकता है। आप किसी के कहने में आकर सोलमेट से विवाद न करें। कोई सरप्राइज मिल सकता है। क्रश के साथ दोस्ती पर बात करेंगे। इस दौरान स्थितियां बेहतर हो सकती हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन यह साबित करेगा कि आपका प्यार सच्चा है। लॉग डिस्टेंस में रहने वालों को साथी के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्तों में आपको आपसी तालमेल बनाए रखना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें