Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्म-निरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
Love Horoscope 12 August 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज खर्च की अधिकता रहेगी। काम के सिलसिले में शहर से बाहर भी जाना पड़ सकता है। समय न दे पाने के कारण जीवनसाथी संग अनबन हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज अपने साथी के लिए समय नहीं निकाल सकेंगे। फेसबुक पर मैसेज भेजकर अपनी बात बता दीजियेगा। शाम को पार्टनर को लांग ड्राइव पर ले जाएं, नाराजगी दूर हो जायेगी। काम की अधिकता की वजह से आज आपके कंधो में दर्द हो सकता है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज दोपहर तक मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन शाम तक चिड़चिड़ापन आ जाएगा। किसी मित्र से लड़ाई होने का योग है। आज अपनी वाणी पर काबू रखें, नहीं तीखे शब्द रिश्ता ख़राब कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज घर में मन नहीं लगेगा। बाहर विंडो शॉपिंग के लिए साथी के साथ जा सकते हैं। मां की तबीयत खराब हो सकती है। बहन से भी अनबन हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप जोश में आ कर अपने फ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। माता-पिता का साथ भी मिलेगा। रिश्तेदारों से मदद मिलेगी। आज का दिन नई उमंग लेकर आएगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज गुस्से के कारण आप गलत निर्णय ले सकते हैं। किसी प्रिय इंसान से लड़ाई हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अन्यथा शरीर दर्द की शिकायत हो सकती है। आज भाई-बहन के बीच विवाद की आशंका है। तकरार के कारण मन उदास रह सकता है।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप बड़े रोमांटिक मूड में रहेंगे। जीवनसाथी या मित्र के साथ बाहर खाना खाने जा सकते हैं। मौज-मस्ती में ध्यान रखें, कहीं ज्यादा अल्कोहल न ले लें।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपका बुद्धि बल अच्छा रहेगा। आपकी तकनीक की अच्छी समझ से आपके साथी, प्रिय काफी प्रभावित होंगे।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप शांत होकर निर्णय लेते हैं, तो सारे रुके हुए सारे काम पूरे कर लेंगे। अगर आपके प्रिय से रिश्ता टूटने की कगार पर है, तो बहन से सलाह लें। सोशल मीडिया पर अच्छा सा वीडियो बनाकर भेज दें, संबंध सुधर जायेंगे।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): इन दिनों आपके जीवन में तनाव बढ़ता जा रहा है। तनाव को सही तरीके व समझ से खत्म करने की कोशिश करें। सचेत रहें, यह अशांति आपके प्रेम के रिश्तों को खराब कर देगी।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज बचत करने की कोशिश करें। डेट पर जायेंगे तो अत्यधिक खर्च होगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। जीवनसाथी को समय दें और बातें करें। माता-पिता की आपसी उलझन आज सुलझ जाएगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): परिवार से धन का लाभ मिलेगा।पत्नी का पूरा साथ मिलेगा। अपने गुस्से पर काबू रखिये। किसी विपरीत लिंगी जातक पर दिल आ सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए आज दिन शुभ है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।