फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 12 October: सिंह राशि का जीवनसाथी सहयोग करेगा, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sun, 12 Oct 2025 06:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए भावनात्मक और संवादपूर्ण रहेगा। चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में होने से बातचीत और समझदारी के माध्यम से रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। वहीं मृगशीर्ष और आद्रा नक्षत्र का संयोग, संवेदनशीलता और मानसिक जुड़ाव को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
1 of 13
12 अक्तूबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 12 October in Hindi: द्रिक पंचांग के अनुसार, 12 अक्टूबर 2025 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि आरंभ होकर सप्तमी तिथि तक रहेगी। आज के दिन मृगशीर्ष और आद्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। साथ ही, वरीयान योग और परिघ योग जैसे शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। करण की बात करें तो दिन में वणिज करण और बाद में विष्टि करण रहेगा। ग्रहों की स्थिति में, चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में रहेगा, जिससे विचारों में चंचलता और बौद्धिक सक्रियता देखने को मिल सकती है। हालांकि, आज अन्य किसी ग्रह का राशि परिवर्तन (गोचर) नहीं हो रहा है। इस प्रकार आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से खास बनता है, जहां नक्षत्र, योग और चंद्रमा की स्थिति मिलकर विशेष प्रभाव उत्पन्न कर सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
Budhaditya Rajyoga: कल होगा ग्रहों का सबसे बड़ा परिवर्तन, बुधादित्य राजयोग से इन राशियों की बल्ले-बल्ले
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार करें देवी के इन रूपों की विशेष पूजा, जानें उपाय
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन के लिए बहुत खास हो सकता है। अगर आप अपने साथी से शादी की बात करना चाह रहे हैं, तो आज प्रस्ताव रखने का सही समय है। आपकी बात बनने की पूरी संभावना है, जिससे आप काफी खुश होंगे।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज घर में बंद न रहें, बल्कि साथी के साथ बाहर घूमने या कुछ नया करने की कोशिश करें। कोई फिल्म देखें या डांस क्लास लें। इससे रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी और आप दोनों के बीच की बोरियत भी खत्म होगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन हंसी-मजाक और रोमांटिक पलों से भरा हो सकता है। आपका साथी आपको खूब प्यार देगा, जिससे आपका मूड भी अच्छा रहेगा। यह समय रिश्ते को और मजबूत करने का है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):आज आप खुद से यह सवाल पूछ सकते हैं कि आप अपने रिश्ते से क्या चाहते हैं। साथी से खुलकर बात करें। अगर सिंगल हैं तो आसपास नज़र रखें ,कोई नया रिश्ता शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपका साथी इस समय आपका पूरा साथ दे रहा है, इसलिए यह ज़रूरी है कि आप भी उनके लिए हमेशा खड़े रहें। यह समय एक-दूसरे की ताकत बनने का है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आज आप अपने पार्टनर से मिलने के लिए यात्रा कर सकते हैं या साथ में कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। यह समय पुराने पलों को याद करने और रिश्ते को फिर से ताज़ा करने का है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपकी कोमलता और समझदारी आज रिश्ते को गहराई देगी। जितना आप सकारात्मक रहेंगे, उतनी ही भावनात्मक नज़दीकी बढ़ेगी। आज बात करने और सुनने  दोनों का संतुलन रखें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके और आपके साथी के बीच आपसी समझ और सामंजस्य शानदार रहेगा। जो भी कहेंगे, वो दिल से समझा जाएगा। सिंगल लोग अपनी खूबियों को निखारने पर ध्यान दें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपका आकर्षण आज सभी को अपनी ओर खींच सकता है। लोग आपकी ओर ध्यान देंगे और आप इस लोकप्रियता का आनंद लेंगे। बस ध्यान रखें कि यह आपके घमंड का कारण न बने।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज का दिन रिश्तों में स्थिरता और शांति का है। अपने साथी के साथ समय बिताकर महसूस होगा कि आप दोनों अपने रिश्ते से संतुष्ट हैं। ऐसे पलों का आनंद लें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका रिश्ता आज काफी खुशनुमा रहेगा। प्यार, हंसी और अपनापन पूरे दिन बना रहेगा। अपने साथी को यह ज़रूर बताएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। अगर आप सिंगल हैं, तो कोई आपको दूर से पसंद कर रहा हो सकता है। ध्यान रखें, मौका हाथ से न निकलने पाएं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें