Love Rashifal 12 November 2026: आज का दिन प्रेम जीवन के लिहाज से खास रहने वाला है। लव लाइफ में अचानक कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जहां कुछ राशि वालों को अपने क्रश से मिलने का मौका मिलेगा, वहीं कुछ जातकों के रिश्तों में प्यार और नजदीकियां बढ़ेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का लव राशिफल।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि वालों के लिए प्रेम जीवन सुखद रहेगा। आपका साथी आज आपको कोई खास उपहार देकर सरप्राइज कर सकता है। हालांकि, प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ने से दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खास रहने के साथ ही प्रेम के मामले में भाग्यशाली भी साबित हो सकता है। अविवाहित जातकों का मन किसी पुराने प्रेम संबंध की ओर आकर्षित हो सकता है। इसके अलावा किसी नए व्यक्ति के साथ दोस्त होगी।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। साथी के साथ बड़ी यात्रा करने की योजना बनाएंगे। आपसी समझ और प्रेम से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि के अविवाहित जातकों के मन में कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी व्यक्ति के प्रति आकर्षण पैदा हो सकता है। वहीं, घर वालों का साथ आपके प्रेम जीवन को और भी सफल बना सकता है। इसके अलावा किसी से अपने दिल की बात कहने का विचार भी मन में आ सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि वालों के लिए प्रेम के लिहाज से दिन खास रहने वाला है। अविवाहित जातकों को अपने पसंदीदा व्यक्ति की ओर से सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, क्रश के साथ बात आगे बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में खुलकर बातचीत करने से आपसी समझ बढ़ेगी।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि वालों की अपने क्रश के साथ नजदीकियां बढ़ सकती हैं और दोस्ती प्यार में बदलने के संकेत मिल सकते हैं। वहीं, शादीशुदा लोग घर के लिए कोई बड़ी खरीदारी साथ में करेंगे। इस दौरान पुराने समय को भी आप याद कर सकते हैं।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि वालों को अपने प्रेम संबंधों में धैर्य से काम लेना होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम के दौरान किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। वहीं, कोई बड़ी सफलता इस समय आप दोनों को बिजनेस में मिल सकती है। साथी के साथ बिताए गए पल रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सिंगल जातकों को के लिए दिन और भी खास रहेगा। मन से सभी तरह की पुरानी यादें आप निकालने में सफल महसूस करेंगे। इस दौरान जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सकती है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि वालों के लिए प्रेम के मामले में दिन अच्छा रहेगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। हालांकि, किसी भी रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले सामने वाले को अच्छी तरह समझने की कोशिश करें। घर में आज आपके खुशियां बनी रहेंगी।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि वालों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। किसी के प्रति पसंद और आकर्षण धीरे-धीरे बढ़ सकता है। वहीं, रिश्ते में समय रहते एक-दूसरे की भावनाओं को समझना किसी बड़ी गलतफहमी को दूर कर सकता है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ राशि वालों का दिन प्रेम के मामले में सुखद रहेगा। क्रश सामने से बात करने आ सकता है। कोई बड़ी खुशखबरी भी आपको मिलेगी। प्रियतम के स्नेहपूर्ण व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। कोई खास सूचना दिन को और यादगार बना सकती है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है। आज साथ बिताए गए पल रिश्ते को मजबूत बनाएंगे। विवाहित जातकों के मन में अपने जीवनसाथी के प्रति प्रेम और अनुराग बढ़ेगा। रिश्ते में नई ऊर्जा और उत्साह महसूस होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।