फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: इन 4 राशि वालों के प्रेम विवाह की बाधाएं होंगी दूर, पढ़ें आज का लव राशिफल

Wed, 12 Nov 2025 07:12 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
विज्ञापन
1 of 13
Love Horoscope Today in Hindi - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 12 November in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। इस राशि के जो जातक सिंगल हैं, तो कोई नया व्यक्ति आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। दिन रोमांटिक रहने वाला है, इसलिए मन भी प्रसन्न रहेगा। आज का दिन डिनर के लिए बहुत अच्छा है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके लिए दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने से आप दोनों पार्टी करने जा सकते हैं। एक दूसरे के प्रति प्रेम-सम्मान रिश्ते को मजबूत बनाए। आप अपनी गलती को स्वीकार करें और रिश्ते में आगे बढ़ें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि के लोग घर और बाहर दोनों जगह सम्मान प्राप्त करेंगे। इस दौरान पुरानी बातों को भी आप सुलझाएंगे। इस दौरान सोशल मीडिया के जरिए प्रेम का इजहार भी करेंगे। शादीशुदा लोग जीवनसाथी के साथ रोमांस के पल बिताएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  कर्क राशि वालों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। इस राशि के जो लोग करियर को लेकर परेशान थे, उन्हें नई दिशा मिलेगी। आप स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे, क्योंकि जीवन के इस कठिन समय में सोलमेट का साथ बना रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में शांति बनाए रखें। आप दोनों को बेवजह की बहस करने से बचना होगा। हालांकि, सिंह राशि वालों की क्रश के साथ बहुत ही खास दोस्ती हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए प्यार और खुशियों से भरा हो सकता है। आप साथी के साथ डिनर पर जाएंगे और  प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। कन्या राशि के जो जातक सिंगल हैं, उनके जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। साथी के साथ बच्चों के भविष्य को लेकर बात करेंगे। इस दौरान क्रश के साथ दोस्ती गहरी होगी। आप दोनों काम के लिए किसी यात्रा पर जाएंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके लिए दिन चुनौतियों भरा हो सकता है। दरअसल, लव पार्टनर के साथ पुरानी बातों को लेकर चल रहा विवाद सुलझ सकता है। इस दौरान विवाहित लोगों में अनबन होने से कोई ट्रिप पर जाना रद्द हो सकता है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों के सितारे बता रहे हैं कि, किसी खास की दस्तक होगी। आज आपको लग सकता है कि आपको वह साथ मिल गया है, जिसका आपको इंतजार था। साथी से बातें आपकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा हो सकती है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): नए व्यापार का साथ में प्रारंभ कर सकते हैं। आप दोनों धन को लेकर कई योजनाएं बनाएंगे। साथ ही एक दूसरे के प्रति सम्मान और प्रेम इस रिश्ते को और मजबूत बनाएगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आप साथी के जन्मदिन के लिए कोई खास प्लानिंग करेंगे। ये छोटी चीजें आपके रिश्ते को फिर से जीवंत बना सकती हैं। पहले से प्यार बढ़ेगा। रिश्तों को मजबूत करने के लिए ईमानदारी रखें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मीन राशि वालों के लिए समय सकारात्मक रहने वाला है। जो भी बातें आपके मन में थी, आप उनका जिक्र साथी के साथ करेंगे। विवाद समाप्त होने से एक बार फिर हर जख्म भर सकता है। भावनात्मक जुड़ाव और गहराई बढ़ाने का दिन है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें