फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 11 June: मेष राशि को मिलेगा पार्टनर का प्यार, तुला राशि के लिए बन रहे रोमांटिक योग

Thu, 11 Jun 2026 12:02 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope 11 June 2026: ज्येष्ठ अधिक मास की एकादशी, उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र और सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं । जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का लव राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
11 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

Love Horoscope 11 June 2026: गुरुवार का दिन प्रेम और रिश्तों के लिहाज से खास रहने वाला है। आज ज्येष्ठ अधिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी। साथ ही उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग और शोभन योग का प्रभाव प्रेम संबंधों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकता है। वहीं चंद्रमा मीन राशि में गोचर करते हुए भावनाओं, संवेदनशीलता और रोमांटिक एहसासों को गहराई देंगे। ऐसे में कई लोग अपने दिल की बात खुलकर कहने का साहस जुटा सकते हैं, जबकि कुछ रिश्तों में चल रही दूरियां भी कम हो सकती हैं। आज का दिन प्रेम जीवन में विश्वास, समझ और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने के संकेत दे रहा है। प्रेमी युगलों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है, वहीं विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग और स्नेह प्राप्त हो सकता है। सिंगल लोगों की जिंदगी में भी किसी खास व्यक्ति की एंट्री या पुराने संबंध के दोबारा सक्रिय होने की संभावना बन सकती है। आइए जानते हैं कि 11 जून 2026 का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों की लव लाइफ, प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन के लिए क्या खास संदेश लेकर आया है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में खुशियों की बहार आ सकती है। पार्टनर आपकी पसंद-नापसंद का खास ध्यान रखेंगे और आपको खास महसूस कराने की कोशिश करेंगे। सिंगल जातकों की अपने क्रश के साथ बातचीत बढ़ सकती है, जिससे रिश्ते में नजदीकियां आने के संकेत हैं।

विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज रिश्तों में धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी। पार्टनर के व्यवहार में कुछ बदलाव आपको परेशान कर सकते हैं। सिंगल लोग नए लोगों से बातचीत करने या ऑनलाइन किसी खास व्यक्ति से जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांटिक रह सकता है। हालांकि शादीशुदा लोगों को छोटी-छोटी बातों से बचकर रहना होगा। सिंगल जातकों की क्रश के साथ किसी मुद्दे पर हल्की नोकझोंक हो सकती है।

विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज आप अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के बारे में विचार कर सकते हैं। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा संभव है। सिंगल लोगों को किसी नए व्यक्ति से जुड़ने का अवसर मिल सकता है।

विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंगल जातक अपने मन की भावनाओं को व्यक्त करने का साहस नहीं जुटा पाएंगे। प्रेम संबंधों में रोमांस और आकर्षण बढ़ेगा। वहीं विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ समय बिताने की इच्छा रहेगी, लेकिन व्यस्तता आड़े आ सकती है।

विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन थोड़ा सामान्य रह सकता है। रिश्ते में नई ऊर्जा लाने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। सिंगल जातकों के लिए दिन रोमांटिक अवसरों से भरा रह सकता है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
पार्टनर के साथ बिताए गए पल यादगार बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। सिंगल लोगों को अपने क्रश के साथ अच्छा समय बिताने और दिल की बात साझा करने का मौका मिल सकता है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज अपने दिल की बात खुलकर कहने में हिचकिचाएं नहीं। आपकी ईमानदारी रिश्ते को मजबूत बना सकती है। सिंगल जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने क्रश पर सकारात्मक प्रभाव डालने में सफल रहेंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
किसी कारण से पार्टनर से दूरी महसूस हो सकती है, जिससे मन थोड़ा उदास रहेगा। हालांकि विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ कुछ खूबसूरत और रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा। सिंगल जातक अपने क्रश को लेकर थोड़े भावुक रह सकते हैं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा। प्रेम और अपनापन दोनों का अनुभव होगा। सिंगल लोगों का मन किसी खास व्यक्ति से मिलने और बातचीत करने के लिए उत्सुक रहेगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
रिश्ते में रोमांस और गर्मजोशी बनाए रखने के लिए पार्टनर विशेष प्रयास कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी के साथ निजी और सुखद पल बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल जातक अपने क्रश को प्रभावित करने के लिए कोई खास कदम उठा सकते हैं।

विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज प्रेम और रोमांस आपकी प्राथमिकता रह सकते हैं। शादीशुदा लोगों का जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। प्रेम संबंधों में पार्टनर आपको खुश करने की हर संभव कोशिश करेगा। सिंगल जातकों को अपने क्रश से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें