Love Rashifal 10 August: 10 अगस्त 2026 का लव राशिफल प्रेम जीवन के लिहाज से मिला-जुला रहने वाला है। किसी के रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी, तो कुछ लोगों को छोटी-मोटी गलतफहमियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए आज का प्रेम राशिफल।
Aaj Ka Love Rashifal 10 August 2026: आज का दिन प्रेम और रिश्तों के मामले में कई राशियों के लिए खास रह सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से कुछ लोगों के रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी, तो वहीं कुछ जातकों को गलतफहमियों और छोटी-छोटी बातों से बचने की जरूरत होगी। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए आज का लव राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आप पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने के लिए कहीं बाहर जाने या डेट का प्लान बना सकते हैं। साथ में बिताए पल रिश्ते में नई ताजगी लाएंगे। वहीं, सिंगल जातक अपने क्रश को कार्यस्थल पर न देखकर थोड़ा निराश हो सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज रिश्ते में रोमांस थोड़ा कम महसूस हो सकता है। पार्टनर किसी बात को लेकर नाराज रह सकते हैं, इसलिए बातचीत से स्थिति संभालने की कोशिश करें। सिंगल जातक अपने क्रश से दिल की बात कहने के लिए मैसेज का सहारा ले सकते हैं।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज पार्टनर आपके साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे और रिश्ते में प्यार व उत्साह बढ़ेगा। साथ मिलकर कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। हालांकि, सिंगल जातक अपने क्रश को किसी और से बातचीत करते देखकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज आपकी लव लाइफ में उत्साह और अपनापन बढ़ेगा। पार्टनर आपको खुश रखने और साथ में यादगार समय बिताने की कोशिश करेंगे। सिंगल जातक अपने क्रश को प्रभावित करने के लिए अपने व्यक्तित्व या लुक में थोड़ा बदलाव करने का विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में थोड़ा नीरसपन महसूस हो सकता है। पार्टनर दोस्तों के साथ व्यस्त रह सकते हैं, जिसकी वजह से आपको पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। वहीं, सिंगल जातकों की अपने क्रश से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे वे काफी उत्साहित नजर आएंगे।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज पार्टनर किसी निजी या अन्य चिंता के कारण परेशान रह सकते हैं, जिसका असर आपके रिश्ते पर भी पड़ सकता है। ऐसे समय में उन्हें समझने और भावनात्मक सहयोग देने की कोशिश करें। सिंगल जातक अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए किसी भरोसेमंद दोस्त की मदद ले सकते हैं।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
लंबे समय से रिश्ते में रहने वाले जातकों के लिए आज शादी की दिशा में कदम बढ़ाने का समय आ सकता है। कपल्स रिश्ते की पुरानी बोरियत दूर करने के लिए साथ में कुछ नया करने की योजना बनाएंगे। सिंगल जातकों का आकर्षण किसी उम्र में बड़े व्यक्ति की ओर बढ़ सकता है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ बिना ज्यादा शब्दों के भी भावनाएं समझने का मौका मिलेगा। साथ बिताया समय रिश्ते को और खूबसूरत बना सकता है। वहीं, सिंगल जातकों को अपने क्रश की शादी या रिश्ते से जुड़ी कोई खबर सुनकर भावनात्मक झटका लग सकता है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)\
आज पार्टनर के साथ नजदीकियां और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है। दोनों साथ में अच्छा समय बिताएंगे और रिश्ते में अपनापन महसूस करेंगे। सिंगल जातकों की जिंदगी में किसी नए और खास व्यक्ति की एंट्री होने के संकेत हैं।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज पार्टनर का caring और supportive व्यवहार आपका दिल जीत सकता है। साथ में कहीं घूमने या फिल्म देखने का प्लान बन सकता है। सिंगल जातकों को क्रश की कही कोई बात पसंद नहीं आएगी और वे थोड़े भावुक हो सकते हैं।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज पार्टनर की ओर से कोई प्यारा-सा सरप्राइज या उपहार मिल सकता है। कपल्स साथ में लॉन्ग ड्राइव या छोटी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। वहीं, सिंगल जातक फिलहाल एकतरफा प्यार की भावनाओं में उलझे रह सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
रिलेशनशिप में रहने वाले जातक रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए परिवार से बातचीत कर सकते हैं। कपल्स आज साथ में खुशनुमा समय बिताएंगे और रिश्ते को लेकर सकारात्मक महसूस करेंगे। वहीं, सिंगल जातक परिवार की पसंद से शादी के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए तैयार हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।