Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्मनिरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
Love Horoscope 09 August 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने पार्टनर पर ध्यान दें और उसके साथ भविष्य की योजनाएं बनाएं। विवाह की भी संभावना है। अपने स्वीटहार्ट का दिल जीतने में कोई भी कसर बाकी न रखें।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): उन्हें उनकी पसंद का उपहार दें या सिर्फ एक गुलाब का फूल, दोनों ही सूरतों में आप उन्हें प्रभावित करेंगे। अपनी बेजान ज़िन्दगी में चाहत का रंग भरने के लिए अपने व्यक्तित्व पर भी ध्यान दें।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): उदासी और अकेलेपन का आपके जीवन में कोई स्थान नहीं है क्योंकि सब आपसे बहुत प्रेम करते हैं। आपका पार्टनर आपका सबसे अच्छा दोस्त है जो हर स्थिति में आपका साथ देता है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने प्रेमी के साथ रहना आज आपकी सबसे बड़ी इच्छा है। अपनी चाहत की अभिव्यक्त कर के अपने सोलमेट को रिझाएं। ऐसे आपको वो पल मिलेंगे जो आपकी भावनाओं और जिंदगी दोनों में चार चांद लगा देंगे।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):प्यार में विश्वास का टूटना सबसे बड़ी चिंता का विषय है। रचनात्मकता और बुद्धिमता आपकी सबसे बड़ी खूबी है, इनका प्रयोग करके आप बड़ी से बड़ी जंग भी जीत सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने प्रियतम पर पूरा भरोसा रखें। आज आप अपने रोजाना के कामों को एक तरफ रख कर अपनी सेहत, परिवार और अन्य मामलों के बारे में सोचेंगे।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): जिससे आप प्यार करते हैं उनके विश्वास को जीतने के लिए आपको जिम्मेदारी से व्यवहार करने की आवश्यकता है। रिश्ते में शारीरिक आकर्षण होना ही आवश्यक नहीं हैं बल्कि विचारों का मिलना भी ज़रूरी हैं।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): घर की मरम्मत और नवीकरण के लिए आपको अतिरिक्त धन की आवश्यकता हो सकती है। अपने पार्टनर के लिए अपने मन में कोई भी नकारात्मक विचार न लाएं क्योंकि वो पूरी तरह से ईमानदार और विश्वसनीय है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपकी सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और अनुरागशील स्वभाव से कोई भी आपको अधिक जानना चाहेगा। सिंगल्स को आज कुछ ऐसे प्रस्ताव मिलने वाले है जिनका इंतज़ार वो लम्बे समय से कर रहे थे।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने जीवन साथी को कभी भी नजरअंदाज न महसूस कराएं क्योंकि ऐसा करना आपकी सफलता के मार्ग में बाधा बन सकता है। भविष्य में जो भी सपने आपने बुनें हैं वो अवश्य पूरे होंगे।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप सबके आकर्षण का केंद्र रहेंगे और आपको सफलता मिलेगी किंतु आपकी सच्ची ख़ुशी आपके प्यार तक सिमित है। आप अपना अधिकतर समय अपने परिवार या पति/पत्नी के साथ बिताना चाहेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने साथी के लिए आपके मन में जो प्यार भरा है वो आप व्यक्त करेंगे इसलिए यह लम्हें आपके लिए अनमोल है, इन्हे संभाल कर रखें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।