फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 9 Nov: इन राशियों के प्रेम संबंध होंगे मजबूत और मिलेगा साथी का साथ, जानें दैनिक लव राशिफल

Sun, 09 Nov 2025 07:30 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal - फोटो : adobe
Love Horoscope 9 November in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के प्रेम जीवन में आज कुछ अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग प्रेम जीवन में नए हैं उनको कुछ नए तरह के एहसास का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज के दिन आप किसी के प्रति आकर्षित होंगे। नए तरह के संबंध बन सकते हैं। आप साथी के समक्ष अपनी दिल की बात को बहुत ही अच्छे ढ़ंग से प्रस्तुत करने में कामयाब होंगे। आपको आज के दिन अपने दिल के दरवाजों को खुले रखना होगा। प्यार की बौछार का भरपूर आनंद आपको मिलेगा। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज के दिन आपके प्रेम जीवन में खुशियों की छाया रहेगा। नए प्यार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने दिल की बात को सुनने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। साथी के साथ अपनी भावनाओं को खुलकर इजहार करने में कामयाब होंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों को आज के दिन किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। जो आपका आने वाले दिनों में साथी भी हो सकता है। लेकिन आपको आज के दिन अपने प्यार का इजहार करने में जल्दबाजी नहीं दिखानी होगी। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): जो लोग किसी के साथ प्रेम संबंधों में हैं किसी भी अनावश्यक विवाद से बचें। आपका आकर्षण और ऊर्जा आज लोगों को आपकी ओर खींचेगी। नए रिश्तों की शुरुआत के लिए दिन बढ़िया है। जीवन में किसी खास की कमी आज दिल को छू सकती है। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): लव लाइफ में आज का दिन नई हलचल और रोमांच के लिए अनुकूल रहेगा। पुराने रिश्तों में नयापन लाने के लिए आज का समय अनुकूल है। संचार के विभिन्न माध्यमों से अपने प्रिय से जुड़ाव बनाए रखें। थोड़ी सी मिठास बहुत कुछ बदल सकती है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज के दिन आपको प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से जुड़ाव बनाए रखने की कोशिश करना होगा। नए लोगों से मुलाकात या रोमांटिक शुरुआत के संकेत हैं। किसी भी टकराव से दूर रहें और दिल की बात अपने चाहने वालों को एकदम साफ करें। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  आज प्रेम जीवन में कुछ नया करने का दिन होगा। आपको अपने साथी की तारीफ करना होगा, उन्हें थोड़ा पैंपर करें, इससे रिश्ता और मीठा बनेगा। आज अपने स्वास्थ्य पर भी थोड़ा ध्यान देना ज़रूरी है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपका प्रेमी आज के दिन आपसे मदद की उम्मीद कर सकते हैं, और आप अपनी ईमानदारी से सबका दिल जीत लेंगे। अपने पार्टनर को समय देना और छोटी-छोटी खुशियाँ बाँटना आपके रिश्ते को और गहराई देगा। आज का दिन ज़िम्मेदारियों और दिल की भावनाओं के बीच रहेगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): भावनात्मक समझदारी और आपसी भरोसा आज के रिश्तों को मज़बूत आधार देगा, साथ ही सेहत पर ध्यान रखना भी उतना ही ज़रूरी है। आपकी सच्चाई और समर्पण की आज हर कोई सराहना करेगा। जीवनसाथी को प्यार जताना और उनकी तारीफ करना न भूलें। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम संबंधों में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ नया करने का दिन होगा।  आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। किसी नुकसान या निराशा से मन भारी महसूस हो सकता है। प्यार में किसी तरह की ज़िद न करें। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): घर-परिवार में कुछ हलचल हो सकती है, लेकिन ये बदलाव सकारात्मक अवसर भी लाएंगे। कोई पार्टी या आयोजन आपको नए लोगों से जोड़ सकता है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। जल्दबाज़ी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। जो लोग किसी के साथ प्रेम संबंधों में हैं आज के दिन उनको अपने दिल की बात को करने से पीछे नहीं हटेंगे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें