फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: सिंह राशि के रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकियां, धनु की दूर होंगी गलतफहमियां, पढ़ें लव राशिफल

Mon, 08 Jun 2026 12:44 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope 8 June 2026: प्रेम जीवन, रिश्तों और वैवाहिक संबंधों के लिए 7 जून का दिन कैसा रहेगा? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का लव राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
08 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Rashifal 8 June 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 8 जून 2026 का दिन प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए यह दिन रोमांस, खुशियों और रिश्तों में मजबूती लेकर आ सकता है, जबकि कुछ जातकों को अपने साथी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता होगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री के संकेत मिल सकते हैं, वहीं विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिता सकते हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का 8 जून 2026 का लव राशिफल और प्रेम जीवन से जुड़ी खास भविष्यवाणियां।
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में खुशियों की बहार देखने को मिल सकती है। पार्टनर की ओर से कोई सरप्राइज या खास उपहार मिलने के संकेत हैं। प्रेमी जोड़े साथ में रोमांटिक समय बिताने की योजना बना सकते हैं। वहीं सिंगल जातकों को किसी करीबी व्यक्ति का व्यवहार थोड़ा खटक सकता है।

विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज रिश्ते में विश्वास बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों के कारण साथी के मन में शंका पैदा हो सकती है, जिससे तनाव बढ़ सकता है। सिंगल लोग अपने पसंदीदा व्यक्ति को प्रभावित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में आज उत्साह और रोमांस बढ़ने वाला है। पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं, वे अपने दिल की बात क्रश तक पहुंचाने की हिम्मत जुटा सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज साथी आपके साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करेंगे, जिससे रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। हालांकि किसी छोटी बात पर मतभेद भी हो सकता है। सिंगल लोगों की अचानक किसी पुराने प्रेमी या प्रेमिका से मुलाकात हो सकती है।

विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में आकर्षण और रोमांस का स्तर बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ भावनात्मक और शारीरिक निकटता रिश्ते को और मजबूत बनाएगी। सिंगल जातकों को क्रश की कोई बात दिल पर लग सकती है।

विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज पार्टनर की ओर से कोई खास सरप्राइज मिलने की संभावना है। रिश्ते में प्यार और रोमांस का माहौल बना रहेगा। सिंगल लोगों की धड़कनें तब तेज हो सकती हैं जब उनका क्रश उनके करीब आएगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में आज संयम और समझदारी की जरूरत है। पार्टनर से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि छोटी सी कहासुनी भी बड़े विवाद का कारण बन सकती है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
वैवाहिक और प्रेम जीवन में थोड़ी एकरसता महसूस हो सकती है। रिश्ते में नई ऊर्जा लाने के लिए पहल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होने की संभावना है। अविवाहित लोगों के लिए अच्छे विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव या डिनर डेट का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में रोमांस और आपसी समझ बढ़ेगी। पार्टनर के साथ आपकी केमिस्ट्री शानदार रहेगी और रिश्ते में मजबूती आएगी। सिंगल लोगों को किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों के लिए दिन बेहद सुखद और रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। सिंगल जातकों का दिल कार्यस्थल पर किसी खास व्यक्ति पर आ सकता है।

विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे अपने रिश्ते के भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में नई खुशियां और उत्साह देखने को मिलेगा। सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी नए व्यक्ति की एंट्री होने के योग हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें