05 June Love Rashifal: 5 जून का दिन प्रेम और रिश्तों के लिहाज से खास रहने वाला है। पंचांग के अनुसार आज कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और श्रवण नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो भावनाओं, संवाद और आपसी समझ को मजबूत करने में सहायक माना जाता है। वहीं दिन शुक्रवार का है, जिसका स्वामी शुक्र ग्रह है। ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, आकर्षण और वैवाहिक सुख का कारक माना जाता है। ऐसे में कई राशियों के प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ सकती है, जबकि कुछ लोगों को रिश्तों में संतुलन और धैर्य बनाए रखने की जरूरत पड़ सकती है। सिंगल जातकों के लिए भी यह दिन दिल की बात कहने या किसी खास व्यक्ति से जुड़ने के अवसर लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं 5 जून का दिन आपकी लव लाइफ के लिए क्या संकेत दे रहा है। Ketu Nakshatra Gochar 2026: केतु ने किया मघा नक्षत्र में प्रवेश, 30 जून तक ये राशियां रहें अलर्ट
विज्ञापन
2 of 13
05 जून का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आपका पार्टनर आपका मूड बेहतर बनाने के लिए कोई खास सरप्राइज दे सकता है। सिंगल लोगों को अपने क्रश को किसी और के साथ देखकर जलन महसूस हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
05 जून का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
यदि नए रिश्ते की शुरुआत से पहले मन में कोई सवाल या भ्रम है, तो उसे खुलकर अपने साथी से साझा करें। प्रेम संबंधों में संतुष्टि और रोमांस बना रहेगा।
4 of 13
05 जून का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
साथी की किसी बात को लेकर मन थोड़ा विचलित रह सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण गलतफहमियां पैदा होने की आशंका है। वहीं सिंगल लोगों को अपने क्रश से सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
05 जून का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज आपका प्रिय अपने दिल की बात खुलकर कह सकता है। प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के साथ यादगार समय बिताएंगे। सिंगल लोग कार्यस्थल पर किसी के आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
05 जून का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
रिश्ते में मजबूती और भरोसा बढ़ेगा, हालांकि पुरानी बातों को भुलाने में थोड़ा वक्त लग सकता है। सिंगल लोगों के लिए भविष्य में प्रेम संबंधों के अच्छे अवसर बन सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
05 जून का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज आप अपनी रोमांटिक कल्पनाओं को खुलकर जीने का प्रयास करेंगे। सिंगल जातकों को अपने रिश्ते को लेकर इच्छाएं और अपेक्षाएं क्रश के साथ साझा करनी चाहिए।
8 of 13
05 जून का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेम जीवन में उत्साह बढ़ाने के लिए आप कोई खास सेलिब्रेशन या पार्टी प्लान कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। सिंगल लोगों को पहले अपने क्रश को अच्छी तरह समझना चाहिए।
9 of 13
05 जून का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
शादीशुदा लोग घूमने-फिरने या हनीमून जैसी यात्रा की योजना बना सकते हैं। प्रेमी जोड़े अपने रिश्ते का भरपूर आनंद लेंगे। सिंगल लोग अपने एकतरफा प्रेम को लेकर भावुक रह सकते हैं।
10 of 13
05 जून का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज प्रेम और रोमांस आपके दिन का मुख्य आकर्षण रहेगा। साथी के साथ प्यार भरे पल बिताने का अवसर मिलेगा। सिंगल लोगों का मन अपने क्रश से मिलने या उन्हें देखने के लिए उत्सुक रहेगा।
11 of 13
05 जून का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने रिश्ते को अगले पड़ाव तक ले जाने का निर्णय कर सकते हैं। विवाहित जोड़े रोमांटिक डेट का आनंद लेंगे। सिंगल लोगों को क्रश से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की संभावना है।
12 of 13
05 जून का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
जो लोग अब तक प्रेम से दूर रहे हैं, उनके जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। वहीं रिलेशन में रहने वाले लोग विवाह को लेकर गंभीर फैसला ले सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज आपका साथी रिश्ते में नई ताजगी और रोमांच लाने की कोशिश करेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी दिलचस्प व्यक्ति का आगमन प्रेम की नई शुरुआत कर सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।