फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: सिंह-मीन राशि वालों के रिश्ते में घुलेगी नई मिठास, जानें सभी 12 राशियों का प्रेम राशिफल

Fri, 03 Jul 2026 12:53 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Love Horoscope 3 July 2026: जानें आज आपकी राशि के अनुसार प्रेम जीवन, रिश्तों और कपल्स के लिए क्या कहते हैं सितारे।
विज्ञापन
1 of 13
03 जुलाई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Rashifal 3 July 2026: 3 जुलाई 2026 को पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज चंद्रमा की स्थिति और ग्रहों की बदलती चाल प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन पर विशेष प्रभाव डाल सकती है। कुछ राशियों के लिए यह दिन रिश्तों में मिठास, रोमांस और आपसी विश्वास बढ़ाने वाला रहेगा, जबकि कुछ लोगों को अपने साथी के साथ बातचीत में संयम और धैर्य रखने की आवश्यकता होगी। सिंगल जातकों के लिए भी आज नए रिश्ते की शुरुआत या किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के योग बन सकते हैं। वहीं, पुराने मतभेद सुलझाने और रिश्तों को नई मजबूती देने का भी यह अच्छा अवसर है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक, 3 जुलाई 2026 को आपकी लव लाइफ और वैवाहिक जीवन पर ग्रहों की चाल का क्या प्रभाव पड़ने वाला है।
विज्ञापन

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज के दिन आपका साथी आपके करीब आने और अधिक समय एक-साथ बिताने की कोशिश करेगा, जिससे रिश्ते में गर्माहट महसूस होगी। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए ऑफिस या कार्यस्थल पर किसी नई दोस्ती की शुरुआत हो सकती है, जो आगे चलकर कुछ खास रूप ले सकती है।

विज्ञापन

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज पार्टनर की कोई बात आपको चुभ सकती है, जिससे मन में हल्की नाराजगी आ सकती है, लेकिन दोनों एक-दूसरे को और बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करेंगे, जिससे गलतफहमी जल्द दूर हो जाएगी। सिंगल जातकों की जिंदगी में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होने के आसार बन रहे हैं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज आपकी लव लाइफ में रोमांस का नया रंग घुल सकता है। साथी आपको प्रभावित करने के लिए अपने पहनावे और लुक में बदलाव कर सकते हैं, जो आपका ध्यान खींचेगा। सिंगल लोग अपने क्रश को अपने पास पाकर मन ही मन खुश हो जाएंगे।

विज्ञापन

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज आपको साथी के साथ प्यार भरे और यादगार पल बिताने का बेहतरीन मौका मिलेगा। इस दौरान पार्टनर की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। सिंगल जातक अपने क्रश की मुस्कुराहट देखकर दिल हार बैठेंगे।

विज्ञापन

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ गुजारे गए पल आपके रिश्ते को और सुंदर बना देंगे। विवाहित जातक किसी रोमांटिक डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। सिंगल लोग अपने मन में उठ रही भावनाओं को करीबी दोस्तों के साथ साझा करेंगे, जिससे मन हल्का महसूस होगा।

विज्ञापन

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज साथी के मन में उठ रही प्यार की नई लहर आपके रिश्ते को पहले से और गहरा तथा मजबूत बना देगी। सिंगल जातक बिना कुछ कहे, सिर्फ आंखों के इशारों से ही अपने क्रश तक अपने दिल की बात पहुंचा देंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज आपको अपने साथी के किसी और के साथ नाजायज संबंधों की भनक लग सकती है, जिससे रिश्ते में दूरियां बढ़ने का खतरा है।  ऐसे में सोच-समझकर और शांत रहकर बात करना बेहतर होगा। सिंगल जातक अपने क्रश को दूर से निहारकर ही संतुष्ट हो जाएंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज आपको अपने साथी से तारीफ के मीठे बोल सुनने को मिल सकते हैं, जिससे दिन खुशनुमा बनेगा। जो लोग वैवाहिक जीवन जी रहे हैं, उनके लिए यह समय खुशियों से भरा रहेगा। सिंगल जातक कार्यस्थल पर बार-बार किसी खास शख्स की तलाश में रहेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज आपका साथी अपनी मीठी बातों और आकर्षक अंदाज से आपके चेहरे पर मुस्कान लाने की पूरी कोशिश करेगा। वहीं सिंगल जातक अपने क्रश की बिगड़ती सेहत को लेकर चिंतित नजर आएंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज साथी के साथ बीते पुराने रोमांटिक पलों को याद कर दोनों का मन खुशी से भर जाएगा, जिससे रिश्ते में पुरानी मिठास वापस लौटती महसूस होगी। सिंगल जातकों का दिन काफी दिलचस्प और खुशनुमा गुजरने वाला है।

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज साथी के साथ भावनात्मक और शारीरिक नजदीकियां बढ़ेंगी, जिससे दोनों एक-दूसरे को और करीब से जान पाएंगे। हालांकि सिंगल जातकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी भावनाओं में बहकर कोई जल्दबाजी भरा फैसला न लें, क्योंकि इससे बाद में पछताना पड़ सकता है।

विज्ञापन

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज आपका साथी रोमांस के रंग में पूरी तरह डूबा रहेगा, जिससे रिश्ते में गहरी संतुष्टि और अपनापन महसूस होगा। सिंगल जातकों के लिए अपने क्रश को सामने देखकर दिल की धड़कनें तेज हो जाना लाजमी है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें