फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा प्रेम जीवन? पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Fri, 02 May 2025 06:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : adobe stock
Love Horoscope 02 May 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Shani Uday 2025: शनि का मीन राशि में उदय, इन राशियों के जीवन में आएगी अपार धन और सुख-समृद्धि

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।

Saturn Rahu Conjunction: शुरू होने वाला है शनि-राहु का अशुभ प्रभाव, इन पांच राशि वालों को रहना होगा संभलकर

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन दिल की बात कहने का है। जिस रिश्ते में संकोच था, उसमें अब खुलापन आएगा। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर सिंगल हैं, तो कोई खास व्यक्ति आपकी तरफ़ ध्यान दे सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपका मन आज पुराने रिश्तों को याद कर सकता है। कुछ बातों को फिर से जीने का मन होगा, लेकिन सावधानी से कदम बढ़ाएं। नए प्रेम के लिए दिन अनुकूल है, बस पहल आपको करनी होगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप दिल और दिमाग के बीच झूलते रहेंगे। पार्टनर से भावनात्मक बातचीत होगी, जिससे रिश्ते में गहराई बढ़ेगी। अगर किसी को पसंद करते हैं, तो संकेत देने का आज सही वक्त है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  आपका रोमांटिक मूड पूरे दिन छाया रहेगा। कोई प्यारा संदेश या मुलाकात दिन को खास बना सकती है। रिश्ते में निकटता बढ़ेगी और सिंगल लोगों को भी नया आकर्षण महसूस होगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आज आपको अपने प्यार की परीक्षा देनी पड़ सकती है। किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन समझदारी से काम लेंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा। सिंगल लोग किसी पुराने दोस्त की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आप दिल की गहराइयों से जुड़ने की कोशिश करेंगे। रिश्तों में साफ़गोई रखेंगे, जिससे साथी का विश्वास और भी बढ़ेगा। नया रिश्ता शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): कुछ अधूरी बातें आज मन को उलझा सकती हैं। पुराने रिश्तों से जुड़ी भावनाएं सिर उठा सकती हैं। खुद को समय दें और जल्दबाज़ी न करें। पार्टनर के साथ शांत माहौल में बात करें तो राहत मिलेगी।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपके आकर्षण का असर साफ़ नजर आएगा। कोई आपके अंदाज़ से प्रभावित हो सकता है। पहले से रिश्ते में हैं तो आज कुछ नया और खास करें, जिससे प्यार में नयापन बना रहे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): रिश्तों को लेकर आप आज गंभीर रहेंगे। आप भविष्य को लेकर सोच सकते हैं और साथी से कोई महत्वपूर्ण बातचीत भी हो सकती है। सिंगल लोगों के लिए कोई मुलाक़ात यादगार बन सकती है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज भावनाएं ऊँच-नीच कर सकती हैं। किसी पुराने अनुभव को लेकर मन दुखी हो सकता है, लेकिन नया प्रेम भी दस्तक दे सकता है। बातों को दिल में ना रखें, खुलकर ज़ाहिर करें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका मन आज किसी खास को लेकर उलझा रहेगा। चाहकर भी भावनाओं को ज़ाहिर करना मुश्किल लग सकता है। लेकिन अगर एक बार दिल से बात करेंगे, तो सामने वाला जरूर समझेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपका दिन प्यार के लिहाज़ से बेहद खास रहेगा। छोटे इशारे भी गहरे असर डाल सकते हैं। किसी से भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा, और रिश्ता नई शुरुआत की ओर बढ़ सकता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें