Aaj Ka Love Rashifal 01 September 2026: जानें आज प्यार और रिश्तों के मामले में सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा। पार्टनर और लव लाइफ से जुड़ी खास भविष्यवाणियां यहां पढ़ें।
Aaj Ka Love Rashifal 01 September 2026: सितंबर महीने की शुरुआत प्यार और रिश्तों के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाली है। किसी के रिश्ते में नजदीकियां बढ़ सकती हैं, तो किसी को अपने पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर करने का मौका मिलेगा। वहीं, सिंगल लोगों के लिए भी आज का दिन नई शुरुआत के संकेत दे सकता है। ग्रहों की स्थिति आपके प्रेम जीवन पर किस तरह असर डालेगी और पार्टनर के साथ आपका रिश्ता आज कैसा रहेगा, यह जानने के लिए पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का लव राशिफल। इसमें जानें मेष से लेकर मीन राशि तक प्रेम, रिश्ते, पार्टनर और रोमांस से जुड़ी खास भविष्यवाणियां।
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ लंबे समय से चली आ रही नाराजगी को खत्म करने के लिए किसी खूबसूरत और रोमांटिक जगह पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। वहीं, सिंगल जातक अपने क्रश को कार्यक्षेत्र में न देखकर थोड़ा बेचैन और परेशान नजर आएंगे।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज आपका साथी काफी रोमांटिक और खुशमिजाज मूड में रहेगा। रिश्ते में प्यार बढ़ाने और दिन को खास बनाने के लिए दोनों साथ में निजी और अंतरंग पलों का आनंद ले सकते हैं। वहीं, सिंगल जातक अपने क्रश को चोरी-चोरी निहारते नजर आएंगे।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
रिलेशनशिप में रहने वाले जातक आज अपने रिश्ते को लेकर परिवार के सदस्यों से महत्वपूर्ण बातचीत कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के जीवन में प्रेम और आपसी समझ बरकरार रहेगी। सिंगल जातक क्रश को आकर्षित करने के लिए अपने लुक में बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पार्टनर आपकी किसी बात से नाराज या दुखी हो सकते हैं, जिससे रिश्ते में रोमांस थोड़ा फीका पड़ सकता है। वहीं, सिंगल जातकों को क्रश का किसी और से हंसकर बात करना बिल्कुल पसंद नहीं आएगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
पार्टनर का छोटी-छोटी बातों पर शक करना और बार-बार बहस करना रिश्ते में तनाव पैदा कर सकता है। हालांकि, लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर पर जाने का मौका भी मिलेगा। सिंगल जातक क्रश की प्यारी मुस्कान देखकर एक बार फिर उनके प्रति आकर्षित हो सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज का दिन प्रेम के लिहाज से बेहद रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ सुहाने मौसम का आनंद लेने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बन सकता है। वहीं, सिंगल जातकों की जिंदगी में किसी खास व्यक्ति की दस्तक हो सकती है।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
रिलेशनशिप में रहने वाले लोग रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए पार्टनर के साथ कोई अहम बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा की योजना भी बन सकती है। सिंगल जातक आज पुराने प्यार और एक्स की यादों में खोए रहेंगे।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज अचानक एक्स से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे पुराने जज्बात एक बार फिर जाग सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस और प्यार की गर्माहट बनी रहेगी। वहीं, सिंगल जातक परिवार की पसंद से शादी करने के लिए अपनी सहमति दे सकते हैं।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
पार्टनर अपनी फीकी पड़ रही लव लाइफ में दोबारा रोमांस भरने के लिए अपनी कुछ गलत आदतों को बदलने का प्रयास करेंगे। हालांकि, सिंगल जातकों को क्रश की शादी की खबर सुनकर भावनात्मक झटका लग सकता है और वे उदास हो सकते हैं।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन के लिए दिन काफी सुखद और खुशनुमा रहेगा। पार्टनर आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कोई खास गिफ्ट दे सकता है। वहीं, सिंगल जातकों का दिल खुद से अधिक उम्र वाले किसी व्यक्ति पर आ सकता है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
शादीशुदा जातक रिश्ते में प्यार, नजदीकी और गहराई बढ़ाने के लिए पार्टनर के साथ अंतरंग समय बिता सकते हैं। वहीं, रिलेशन में रहने वाले लोग साथी के साथ खूबसूरत पलों का आनंद लेंगे। सिंगल जातक फिलहाल एकतरफा प्यार में ही डूबे रहेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज पार्टनर आपको खुश करने और प्यार का एहसास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। दोनों साथ में रोमांटिक और अंतरंग पलों का भरपूर आनंद लेंगे। वहीं, सिंगल जातक अपने क्रश को सोशल मीडिया के जरिए दिल की बात कह सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।