फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 01 September: मकर राशि वालों के पार्टनर नाराजगी दिखा सकते हैं, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Mon, 01 Sep 2025 07:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्म-निरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
विज्ञापन
1 of 13
01 सितंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 01 September in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): विवाहित लोग किसी मजबूरी में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, आगे चलकर सुधार का मौका जरूर मिलेगा। सिंगल लोगों के लिए प्रेम प्रस्ताव स्वीकार होने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज सिंगल लोगों के लिए रोमांटिक उम्मीदें पूरी नहीं होंगी। कोई खास प्रस्ताव या रिश्ता आने की संभावना कम है। शादीशुदा लोगों को पुराने मुद्दों को लेकर जीवनसाथी से बहस करनी पड़ सकती है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): जिनका रिश्ता पहले से ही कमजोर है, उनके बीच दूरी और बढ़ सकती है, यहां तक कि रिश्ता टूटने तक की नौबत आ सकती है। सिंगल लोगों को पुराने दोस्तों का साथ खुशी देगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कई वर्षों से चल रहे रिश्ते में शादी की बात फिर से उठ सकती है, जिससे तनाव बढ़ सकता है। विवाहित लोगों का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन रात में साथी के साथ कुछ खास समय बिताने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंगल लोगों का दिल टूट सकता है क्योंकि उनका क्रश किसी और को पसंद कर सकता है। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी के साथ समय कम मिलेगा, लेकिन जो भी समय मिलेगा वो बहुत खास होगा।  
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): हाल ही में जिसे आपने प्रपोज किया है, उससे सोमवार को सकारात्मक जवाब मिल सकता है। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के बजाय बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): हाल ही में किसी कारण से रिश्ता टूटा है तो उसे मनाने की कोशिश सफल हो सकती है। विवाहित लोगों को ससुराल पक्ष से जुड़ी किसी बात को लेकर जीवनसाथी से तकरार हो सकती है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज विवाहित लोगों को साथी के गुस्से और तीखे शब्दों का सामना करना पड़ सकता है। पुरानी बातों को लेकर विवाद बढ़ सकता है, लेकिन संयम और समझदारी से बात संभाली जा सकती है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): गलतफहमियों के कारण रिश्ते में दरार आ सकती है। अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताएं और अपनी भावनाएं खुलकर शेयर करें ताकि रिश्ते को मजबूत किया जा सके।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): जीवनसाथी आपसे नाराज़ हो सकता है। अगर कोई बात दिल में है, तो उसे खुलकर बता दें। सिंगल लोग आज भाई-बहनों के साथ बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): विवाहित लोगों को जीवनसाथी से नज़दीकियां बढ़ाने का मौका मिलेगा। अगर आप खुले दिल से बात करेंगे तो रिश्ते और भी मजबूत होंगे। सिंगल लोगों को किसी से मिलने का मौका नहीं मिलेगा, उल्टा घरवालों से बहस हो सकती है।
विज्ञापन

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्यार के मामले में दिन थोड़ा निराशाजनक रहेगा। घर में पुरानी बातों को लेकर मतभेद हो सकता है। साथ ही सेहत भी थोड़ी गड़बड़ रह सकती है, खुद का ध्यान रखें।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें