Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्मनिरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
Love Horoscope 01 August 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज प्रेम संबंधों में भावनात्मकता अधिक रहेगी। जो जातक प्रेम संबंध में हैं, वे अपने प्रिय से आत्मीय संवाद कर सकते हैं। यह दिन रुके हुए मनोभावों को व्यक्त करने के लिए उत्तम है। यद्यपि मंगल की दृष्टि कुछ तीव्रता ला सकती है, परंतु संयम और धैर्य से बात करें, संबंध सशक्त होंगे।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि के जातकों के दाम्पत्य और प्रेम संबंधों में मधुरता आने के संकेत हैं। हालांकि राहु की दृष्टि कुछ भ्रम उत्पन्न कर सकती है, जिससे पुराने मसले या संदेह उभर सकते हैं। आज भावनाओं को संतुलित रखें, वाणी में मिठास बनाए रखें,सम्बन्धों में स्थायित्व आएगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि के जातकों के लिए यह दिन नये संपर्कों व मिलनों के लिए अनुकूल है। लव लाइफ में उत्साह व रोमांच बना रहेगा। जो सिंगल हैं, उनके लिए प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। वहीं दाम्पत्य जीवन में यात्रा या योजना बन सकती है। अपने शब्दों का चयन विवेकपूर्वक करें।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): यह दिन आपके लिए अत्यंत भावनात्मक और रोमांटिक बन सकता है। पुराने प्रेम संबंधों में भी पुनः संवाद स्थापित होने की संभावना है। जो विवाहित हैं, उनके लिए यह समय मानसिक रूप से जोड़ने का है। प्रिय के साथ आत्मीयता बढ़ेगी,ध्यान रहे कि छोटी बातों को दिल से न लगाएं।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वाले प्रेम संबंधों में वर्चस्व जताने से बचें। जो सिंगल हैं, वे आज किसी खास व्यक्ति की ओर आकृष्ट हो सकते हैं। चंद्रमा की दशा प्रेम में सौंदर्य और आकर्षण का भाव लाती है, सच्चे प्रेम का सम्मान करें।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए स्थायित्व और निष्ठा से जुड़ा है। जो लोग लंबे समय से किसी से प्रेम करते हैं, उनके लिए नवीन प्रस्ताव या निर्णय का समय है। यदि दाम्पत्य में तनाव है, तो संवाद द्वारा समाधान संभव है। आज प्रिय के साथ योजना बनाना हितकर रहेगा।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि पर चंद्रमा की दृष्टि प्रेम भाव को ऊर्जावान बना रही है। यदि कोई पुरानी मनमुटाव की स्थिति है तो आज समझदारी से सुलह हो सकती है। रिश्तों में आपसी समझ और सामंजस्य की परीक्षा हो सकती है। जो सिंगल हैं, उनके जीवन में कोई नया आकर्षण प्रवेश कर सकता है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज वृश्चिक राशि के जातकों को अपने भीतर की भावनाओं को पहचानने और व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। यह दिन आत्मनिरीक्षण का है, क्या आप वास्तव में संबंध को लेकर गंभीर हैं? यदि हां, तो प्रिय के सामने स्पष्ट रूप से अपने इरादे रखें।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम जीवन में साहसिक निर्णय लिए जा सकते हैं। यह दिन यात्रा या नई शुरुआत के लिए उपयुक्त है। यदि आप प्रेम में हैं तो किसी नई दिशा में संबंध को आगे बढ़ाने का समय है। संकोच त्यागें और दिल की बात खुलकर कहें।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि के जातकों के लिए यह दिन संबंधों में स्थायित्व और संयम की मांग करता है। प्रेम भाव में गंभीरता और परिपक्वता दिखेगी। जो लोग विवाह की दिशा में सोच रहे हैं, उनके लिए उपयुक्त चर्चा हो सकती है। एक-दूसरे की भावनाओं को समझें, और समय दें।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुंभ राशि के जातकों के लिए यह दिन भावनात्मक स्पष्टता लाता है। प्रिय से भावनाओं को साझा करें, लेकिन किसी प्रकार की गलतफहमी में न पड़ें। आज पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ने का दिन है। जो सिंगल हैं, उन्हें मित्रवत किसी रिश्ते में प्रेम की शुरुआत दिख सकती है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मीन राशि वालों को आज का दिन संबंधों को नया रूप देने का अवसर प्रदान करता है। प्रिय के साथ किसी आध्यात्मिक या गहरे विषय पर चर्चा हो सकती है। प्रेम में समर्पण और विश्वास आज फलदायक सिद्ध होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।