फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 November Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Wed, 08 Nov 2023 03:53 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
9 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज प्रेम के मामले में मेष राशि वालों को लिए दिन अच्छा रहेगा। जिन लोगों को प्यार की तलाश है उन्हें प्यार के मौके अपने कार्यस्थल, पार्टी या किसी अन्य अवसर के माध्यम से मिल सकते हैं। अपने कूल रवैये और आकर्षण का प्रयोग करके अपने साथी को करीब लाने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपको अपने लव पार्टनर का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कुछ सुनहरे और लाभ के मौके आपको मिलेंगे जिसे हाथ से जाने नहीं देना होगा। दिल में अपने साथी के प्रति प्रेम लबालब भरा रहने वाला होगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  आज आपको रोमांस के अच्छे पल मिलेंगे जिससे आपका मन प्रसन्नचित रहेगा। दिन में कुछ छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका साथी आपको आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  प्रेम जीवन जीने वाला जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला होगा। अगर किसी को प्रोपोज़ करने की सोच रहे है तो देर न करें क्योंकि आप दोनों का जन्मों जन्म का साथ है। आज आप अपनी प्रेममय जिंदगी का मज़ा ले।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आज आपका पार्टनर पहले के मुकाबले बहुत ही बढ़िया रहेगा। साथी संग खूबसूरत पल व्यातीत होंगे। अब समय है अपने पार्टनर से सब कुछ शेयर करने का। अपने पार्टनर को समय दें और यह रोमांटिक चरण आपके जीवन को और भी खूबसूरत बना देगा। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जो लोग सिंगल है उनके लिए आज का दिन बहुत ही खास तरह से बीतेगा। किसी साथी से खास मुलाकात हो सकती है। रिश्तों को आपके अंदर संभालने और सहेजकर रखनी की कला है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। अपने आप अपने जीवनसाथी पर भरोसा रखें और किसी दूसरे की बातों में ना आएं। आज आप अपने मित्रों से सलाह और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज के दिन आपकी हर तरह की इच्छाएं जरूर पूरी होंगी। प्रेम की तलाश में साथी का साथ अच्छा मिलेगा। जीवन में उमंग और प्रेम का रस मौजूद रहेगा बस आपको उसका आनंद लेना होगा। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):  आज आपकी सारी गतिविधियां और दिनचर्या अपने अनुसार ही होगी। साथी की तलाश पूरी होगी और जो लोग पहले से किसी के प्यार में है उनके लिए लव लाइव अच्छे तरीके से बीतेगा। रोमांस के अच्छे पल आपको मिलेंगे।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपका पार्टनर भी आपके प्रयासों की तारीफ करके आपकी हरसंभव मदद करेगा। आपका कार्य आपको संतुष्टि देगा जिससे आप प्रफुलित महसूस करेंगे।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा नहीं है। हो सकता है कि आपके और आपके पार्टनर के बीच कोई मतभेद हो, लेकिन एक दूसरे को थोड़ा समय देना आपके रोमांस के फूल को महका देगा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप एक नए रिश्ते में बंध सकते हैं और अगर शादी करने के इच्छुक हैं, तो माता-पिता को खुश रखें और बात करें। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता आएगी। संतान के रूप में जीवन में नई खुशियां आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें