फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Tue, 09 Jul 2024 07:31 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल- 9 जुलाई - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके लिए आज का पूरा दिन रोमांटिक और प्रेम से परिपूर्ण रहने वाला है। साथी संग मिलकर अच्छा समय व्यातीत होगा जिसमें आप दोनों ही पुरानी यादें ताजा करेंगे। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन कामयाबी से भरा रहने वाला होगा। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):  प्रेम संबंधों में पहले के मुकाबले अधिक निकटता आएगी। आप अपने प्यार के लिए एक नई दिशा की तलाश में रहेंगे। आप नए रिश्तों में भरपूर आनंद की प्राप्ति करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और नई योजनाओं में साथी का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपका प्रेम का प्रपोजल स्वीकार्य हो सकता है। दिन के गुजरने के साथ आपका रिश्ता और भी मजबत होगा। लेकिन आपको किसी नए रिश्ते में जल्दबाजी नहीं दिखानी है। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपको अपने भावनाओं को काबू में रखना होगा। जल्दी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। पार्टनर संग किसी मुद्दे को लेकर बहसबाजी हो सकती है जिसमें आपको बचना होगा। वही वैवाहिक जीवन में साथी के बीच कुछ तनाव पैदा हो सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): नए प्रेम संबंध बनने का योग है। आज का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से सामान्य रहेगा। साथी को डिनर पर लेकर जा सकते हैं जहां पर आपसी बातचीत में पुराने गिल शिकवे दूर होंगे। अच्छी बातचीत से गलतफहमियां दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम संबंधों में आज मजबूती आएगी। साथी संग किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जा सकते हैं। लेकिन जो जातक अपने साथी संग विवाह करने के इच्छुक हैं उनके लिए समय अनुकूल नहीं है। 
 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज के दिन आपका शरीर ऊर्जा से भरा हुआ है। प्रेम और रोमांस के लिए दिन बहुत ही अच्छा और खुशनुमा रहेगा। आज आपके लिए नए रिश्ते बने सकते है। आप अपनी विवाहित जिंदगी में ठहराव महसूस करेंगे। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव आ सकता है। घर में शांति का माहौल रहेगा। अपने गुस्से पर आज नियंत्रण रखें। ऑफिस या कालेज में दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): लव रिलेशन के लिए आज का दिन आज लकी है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आज आप अपने प्रेमी से प्यार का इजहार भी करेंगे। यात्रा का भी योग बन रहा है। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):  वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। साथी संग रोमांस में वृद्धि देखने को मिल सकती है।  अगर आपको नए मित्र या जीवनसाथी की तलाश है तो वह साथी आपको अपने कार्यस्थल पर ही मिलेगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपके प्रेम संबंधों में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है।  आपका साथी आपसे किसी बात पर आपसे नाराज हो सकता है। वैवाहिक जीवन में  पति-पत्नी के बीच आर्थिक कारणों से मतभेद हो सकता है। जिसका समाधान आप दोनों को ही खोजना होगा। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): लव पार्टनर आज आपकी बात मानेगा। प्रेम के रिश्ते मजबूत होंगें। आज का दिन प्रेमी-प्रेमिका के लिए रोमांटिक रहेगा। आज का दिन आपके लिए रोमांटिक रहेगा। प्रेम की अनुभूति आपके प्रेम संबंधों में नवीनता लाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें