फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 07 Jun 2024 08:40 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
1 of 13
लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  प्रेमी जातकों के लिएआज का दिन प्रेम में सराबोर रहने वाला दिन है। आपको आज अपने साथी को इम्प्रेस करने के लिए कंजूस न बनें और अपने स्वीटू को कोई उपहार जरूर दें और साथ ही अपने रोमांटिक भावनाओं को भी व्यक्त करें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): रिश्तों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला होगा। आज आप सभी कामों को छोड़कर सिर्फ अपने साथी के बाहों में रहेंगे। रिश्तों का महत्व आपसे अधिक कोई नहीं समझता और इसके लिए आप नेटवर्किंग का पूरा उपयोग करते हैं। लेकिन आपको अपने साथी से बहस करने से बचना होगा। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेमी जातकों के लिए आज का दिन रिश्तों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। साथी की भावनाओं का विशेष ध्यान आपको रहना होगा। लेकिन आपको स्वयं में कुछ ऐसे सुधार लाने की सलाह दी जाती है जिसके बारे में आप लम्बे समय से सोच रहे थे। नए रिश्ते को शुरू करने और पुराने रिश्ते को पुनर्जीवित करने के लिए अच्छा समय है। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
वैवाहिक जीवन में आज आपको संतुलन बनाकर चलना होगा। जीवन साथी की बातों को मानना आपके हित में ही रहेगा। वहीं जो लोग प्रेम किसी के साथ प्रेम प्रसंग में लिप्त हैं उनको अफने पार्टनर की भावनाओं का विशेष ध्याल रखना होगा। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आपको आज अपने साथी को खुश करने के लिए बहुत कुछ करना होगा। अगर प्रेम में कोई परेशानी है तो इस रिश्ते को रबड़ की तरह न खींचे बल्कि एक दूसरे को कुछ समय दें। वक्त हर घाव भर देता है। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जो लोग किसी को मन ही मन चाहते हैं वे आज अपने दिल की बात जरूर बंया करने में कामयाब होंगे। आपका प्रेम का प्रस्ताव दूसरी तरफ से जरूर स्वीकार्य होगा। जिससे आपका दिल और दिमाग बहुत प्रसन्न होगा। साथी को साथ में लेकर आपको अब आगे बढ़ना होगा।  
 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  आपने एक ऐसे सोलमेट को पाया है जो पूरी उम्र आपका साथ देगा। लवबर्ड आज शाम को साथी संग डिनर पर जा सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों को आज के दिन अपने साथी से भरपूर साथ मिलेगा। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  प्रेमी जोड़े आज अपने साथी से मिले उपहार से प्रसन्न होंगे।  लव रिलेशनशिप्स में यह बात भी मायने रखती है कि आप अपने प्यार का अहसास अपने पार्टनर को कैसे करवाते हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपको अपने वैवाहिक जीवन का आनंद ले रहे हैं। रोमांस की दृष्टि से भी आप भाग्यशाली है। आज भाग्य आपके साथ है और आपको धन, प्रसिद्धि व पहचान प्राप्त होगी।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):  अगर आप सिंगल है तो परफेक्ट पार्टनर आपका इंतज़ार कर रहा है।  आपका थोड़ा प्रयास आज आपके घरेलू और व्यावसायिक मामलों को हल कर सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  जब कोई आपको अपने दिल की बातें बताता है तो इसका मतलब है कि वो आपके प्रति आकर्षित है, ऐसे में आप भी उन्हें स्वयं को "महसूस" करने की अनुमति दें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  प्रेम के मामले में आप बहुत गंभीर हैं और भविष्य में अपने गुणों के कारण आपका पार्टनर आप पर अधिक विश्वास करेगा। यह समय है अपने ड्रीम को पूरा करने का।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें