Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम संबंधों के मामलों मे आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित होगा। साथी संग किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े की स्थिति बन सकती है।लेकिन आपको अपने प्रेमी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएं और उन्हें शिकायत का मौका न दें।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपके लिए दिन रोमांटिक रहेगा। प्रेमी के लिए आपके मन में उमड़ा प्यार का सागर आपको प्रफुलित रखेगा। आपके चारों ओर खुशियों की बहार है!
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्यार में आज आपको नया अनुभव प्राप्त होगा। किसी खास से मुलाकात हो सकती है और बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ सकता है। प्यार में नए प्रयोग करना न भूलें जिसका अर्थ हैं नए अनुभव पाएं। नया परिवेश या वातावरण आपको कुछ नए मोमेंट और अहसास प्रदान करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप आज किसी खास के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे। रोमांस के भरपूर मौके मिलेंगे। आप और आपका पार्टनर यह अच्छे से जानते हैं कि यह समय आपके लिए अच्छा है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने घरेलू कामों और अपने पार्टनर की तरफ खास ध्यान दें ताकि आपकी रोमांटिक लाइफ शांति और सुकून से भरी रहे। रोमांस के भरपूर मौके आपको मिलेंगे लेकिन आप दोनों के बीच कोई तीसरा इंट्री ले सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपको इस समय एक अलौकिक शक्ति का आभास होगा जो आपकी सहायता कर रही है। आपका हंसमुख स्वभाव आपको मित्रतापूर्ण और नम्र बनाता है और आपके यही गुण दूसरों को आकर्षित करते है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): जो लोग किसी से प्रेम में उनके आज रोमांस के अच्छे मौके मिलेंगे।प्यार के इस सुनहरे अहसास को अपने दिल में न छुपा कर रखें इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर आपका प्रेमी कहीं दूर हैं तो आज मिलने की संभावना है। अपने पार्टनर की सुने और शांत रहें। अगर आप दोनों किसी भी काम को साथ मिलकर करेंगे तो आपको हमेशा सफलता प्राप्त होगी।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): कामों में व्यस्तता के कारण आज आपको प्यार का समय थोड़ा कम मिलेगा। आज आप के कुछ ऐसे दोस्त बनाने वाले हैं जो जिंदगी भर आपका साथ देंगे।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेमी जातकों के लिए आज का दिन अपने साथी का दिल जीतने के लिए सबसे अच्छा दिन साबित हो सकता है। आपका व्यक्तित्व ऐसा है जो किसी का भी दिल जीत सकता है। आपकी ऊर्जा अभी उच्च स्तर पर है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): नए रिश्ते आपके जीवन में नई उमंग लेकर आएंगे। जो लोग रिश्ते में हैं वो जीवन की नयी मिठास का अनुभव करेंगे। रिश्ते में गलतफहमियों को न आने दें क्योंकि आप दोनों की जोड़ी शानदार है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जीवन की हर समस्या का एक ही समाधान है रिश्ते की कद्र करें, अपने शोना के लिए समय निकालें और उसे प्यार का अहसास कराएं। जो लोग सिंगल हैं वो साथी की तलाश में व्याकुल हो सकते हैं।