फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 04 Oct 2024 06:49 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
4 October Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बनाएंगे। परिवार के लोग आप दोनों के साथ की तारीफ करेंगे, जिससे प्यार और विश्वास बढ़ेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन होगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): सिंगल लोगों की किसी खास इंसान से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। आज जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने का प्लान कर सकते हैं, जिससे दोनों का मन प्रसन्न होगा। परिवार में भी खुशियां बनी रहेगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): संतान के करियर को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। इस दौरान पति-पत्नी दोनों के बीच मतभेद भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के कारण परिवार के लोगों पर कम ध्यान जा सकता है। आपकी क्रश किसी काम के लिए आप से बात करेगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज अपने पार्टनर को प्रभावित करने के लिए आप कुछ भी कर सकते है। आप दोनों घर पर कोई रोमांटिक फिल्म भी देखेंगे। इन सब का प्रभाव आपके प्रेम जीवन पर पड़ेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपके घर के रिनोवेशन पर भी आपका अच्छा खासा धन खर्च होगा। लेकिन बाद में आपके धन धान्य में वृद्धि होगी। इस दौरान जीवनसाथी के साथ व सहयोग से आपकी सभी समस्याएं समाप्त होगी। आप दोनों एक दूसरे के लिए प्रेरणा है। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): लव पार्टनर की तरक्की से आपको नई पहचान मिलेगी। सिंगल लोग क्रश की पसंद नापसंद को जानने का प्रयास अवश्य करें। इससे वह इंमप्रेस होंगी।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज दोस्तों के साथ मस्ती भरा समय बिताने का पूरा योग है। आप किसी नए रिश्ते को एक खास रूप दे सकते हैं। खास दोस्त के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाएं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृति हो सकती है। जीवनसाथी का साथ भरपूर मिलेगा। क्रश से बात न होने के कारण मन परेशान होगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपकी वाणी लोगों का दिल खुश कर देगी। इस बात से क्रश भी प्रसन्न होगी। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का यह सही समय है। जवाब आपके पक्ष में होगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अचानक टूटा रिश्ता आपको परेशान कर सकता है। काम को लेकर भी समस्याएं बनी रहेगी। इसलिए किसी से अपने मन का बात कहने से बचें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): किसी पुरानी बातों को लेकर जीवनसाथी से बहस होगी। मन परेशान हो सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी खास इंसान से नजदीकियां बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने दिल की सुनें और मन की बातों को अपने पार्टनर के साथ शेयर करें। इस दौरान विवाह या कोई नया रिश्ता भी आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें