फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 October Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Mon, 30 Oct 2023 05:24 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
31 अक्तूबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जीवन की परेशानियों से निपटने के लिए आप स्वयं को नहीं बदलेंगे बल्कि आप इन समस्याओं का डट कर सामना करेंगे। आज अपने जानू के साथ नोकझोंक होने की भी संभावना है किंतु आपकी प्यारी बातें उनका दिल भी जीत लेंगी। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आपके रोमांस की शुरुआत है और अभी आपके मन में केवल एक ही नाम है और वो है अपने प्रियतम का। रिश्तों और निवास स्थान पर आप शांति महसूस कर रहे हैं। साथी के साथ छोटी छोटी शरारतें या चुलबुली बातों से जीवन में मिठास आएगी।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका आत्मविश्वास आपके जीवन को आश्चर्यचकित कर देगा। आज आप अपने साथी के साथ मिलकर नए प्रयोगों और खोज करने से भी पीछे नहीं हटेंगे और आपके प्रदर्शन के लिए प्रशंसा भी प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने शौक़ को पूरा करने के लिए समय निकालें और मिलने वाले अवसरों का सही उपयोग करें। प्रियतम से किये वादों को पूरा करने का समय आ चुका है क्योंकि अधूरे वादे अधूरे रिश्ते के समान हैं।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज का दिन आप के लिए अच्छा है क्योंकि आज आप जीवन से पूरी तरह से संतुष्ट महसूस करेंगे। अब आप ज़िन्दगी में बड़ी योजनाएं बनाने और रिस्क लेने के बारे में सोचेंगे, यही नहीं आप लवलाइफ के लिए भी कुछ बड़ा विचार करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): हो सकता है कि आपका बनाया कोई प्रोग्राम रद्द हो जाये या यात्रा में विलंब हो जाये जिससे आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। किसी खास से बातचीत से आपके दिल में लडडू फूटेंगे और कुछ रोमांटिक पल मिलने की भी संभावना है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज आपके लिए आपका सामाजिक और निजी जीवन पहले नंबर पर हैं। आप अपने अतीत को भुला कर आगे बढ़ना चाहते हैं, इसके लिए आप पुराने दोस्तों के साथ सुलह करें और उनके साथ समय बिताएं।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): साथी के परिवार की तरफ से कुछ परेशानियां आ सकती हैं किन्तु आप अपनी समझदारी से सबकुछ सही कर देंगे। साथ में घूमना, शॉपिंग करना आपके रिश्ते में नयी जान डाल सकता है। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आपका पार्टनर आपसे बहुत उम्मीदें रखता है और आप भी इन्हे पूरा करने में पूरी जान लगा देंगे। आपका आत्मविश्वास आपके रिश्ते को रंगीन करने में जादू जैसा काम कर सकता है। अगर रिश्ता नया है तो उसे अतिरिक्त समय दें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज कुछ रोचक और शिष्ट लोगों का आपके जीवन में आगमन हो सकता है जो प्रभावित करेंगे। अपने सोलमेट का खास ख्याल रखें क्योंकि उन्हें आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): इश्क़, मोहब्बत के लिए आज का दिन बेहतरीन नहीं है। कुछ नया करें ताकि माहौल रोमांटिक हो सके। प्रेम संबंधों में नयी शुरुआत की संभावना है, अगर सिंगल हैं तो जल्द की कोई नया रिश्ता आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप किसी खास के लिए प्रेम भरी भावनाओं का अनुभव कर सकते है। आप दोनों अपने जीवन के हर अनुभव को शेयर करें और इससे आपका रिश्ता और भी निखरेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें