फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sun, 31 Mar 2024 07:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
31 March Ka Love Rashifal - फोटो : Amar Ujala
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): एक गुलाब का फूल या चॉकलेट आपके प्यार की मिठास को और भी बढ़ा देंगे, जिससे आप इन पलों का अच्छा उपयोग कर पाएंगे। अनावश्यक कामों या गतिविधियों से बचें। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने पार्टनर को खास महसूस कराने में कोई कसर न छोड़े, इसके लिए आप उसके लिए डिनर तैयार कर सकते है या कोई रोमांटिक फिल्म भी देखी जा सकती है। इससे आपको भी फायदा होगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अभी आपका पूरा ध्यान समवन स्पेशल पर है जिसके साथ आप कुछ अलौकिक पल गुजारना चाहते हैं । यह छोटी छोटी बातें आपकी जिंदगी को रंगीन कर देंगी। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  जीवन में कोई समस्या है तो उसे अकेले सुलझाने की जगह अपने प्रियतम के साथ हल करें। याद रखें प्यार का मरहम हर दर्द को दूर करता है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  पति और पत्नी के लिए आज का दिन प्रसन्नता भरा है। आपके विरोधी भी आपके दोस्त बन जायेंगे। अगर आपके निजी या व्यावसायिक जीवन में किसी भी तरह का मतभेद हैं तो उससे छुटकारा पाने के लिए आज अच्छा दिन है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  नयी चीज़ें आपको आकर्षित करेंगी और आप नए बदलावों का आंनद लेंगे।आपका पार्टनर अधिक प्यार व ध्यान की उम्मीद रखता है। आप भी अपनी मुहब्बत से उन्हें पूरी तरह से संतुष्य करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने प्रियतम को अच्छा महसूस कराएं और इसके लिए उसकी पसंदीदा डिश बनाना एक अच्छा उपाय है। आपकी यह मेहनत रंग लाएगी। इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी से आज आप मुक्ति पा कर अपने परिवार और जीवनसाथी के साथ रहना चाहते है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके निस्वार्थ प्रेम, मुहब्बत और योग्यता को देख कर सब आपको सराहेंगे। अगर कोई क्यूटी आपसे फ़्लर्ट करें तो हैरान न हो, आपका कूल और चार्मिंग व्यक्तित्व है ही ऐसा।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): भावनात्मक सुख आपकी प्राथमिकता रहेगी और यह उन चीज़ों का मज़ा लेने का समय हैं जो आपके पास हैं। वैवाहिक सुख का भी योग बन रहा हैं इसलिए अपने दिल की बात का इजहार कर दें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): दिल की बातें दिल ही जाने और जाने न कोई, लेकिन आपके मामले में ऐसा नहीं हैं क्योंकि आप अपने दिल की हर बात अपने साथी से शेयर करते हैं। आप दोनों को केमिस्ट्री एकदम परफेक्ट है और यही कारण है कि लोग आपकी मिसाल देते हैं।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  अपने प्यार के संबंध में नई जान भरने के लिए परफेक्ट दिन है। सिंगल लोगों को अभी कुछ इंतज़ार की ज़रूरत है। आपके इंतज़ार का फल आपको बहुत जल्दी मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अगर आप सिंगल हैं तो अभी कुछ समय इंतज़ार करें। अपने जीवन साथी के सुझावों पर हमेशा ध्यान दें, इससे आपको मंजिल जल्द ही मिल जाएगी। अपने समवन स्पेशल के नजदीक रहने की अभिलाषा में आज आप एक लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें