Aaj Ka Love Rashifal: वैदिक ज्योतिष के अनुसार यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर देखने को मिलेंगे।आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम संबंधों में नयी शुरुआत की संभावना है, अगर सिंगल हैं तो जल्द की कोई नया रिश्ता आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। भाई/बहन या पड़ोसियों की समस्याएं आपको चिंतित करेंगी।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप पार्टी के मूड में हैं। लोगों से मिलना जुलना आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। सभी की आँखे आज आप पर और आपके व्यक्तित्व पर होंगी। अपने बाबू के साथ कुछ गुदगुदाते हुए रोमांटिक क्षणों को बिता सकते है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अच्छे विचारों के साथ साथ आपके व्यक्तित्व का आकर्षक होना भी ज़रूरी है इसलिए अपने व्यक्तित्व पर भी ध्यान दें। इस समय आप तन्हाई और अकेलेपन का सामना कर रहे हैं। ऐसे में अपने दादा या नाना के साथ समय बिताएं।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने करिश्मे से आप किसी को भी लुभाने की ताकत रखते हैं। भाग्य आपके साथ है और सफलता की और इशारा कर रहा है। दोस्त या अन्य रिश्तेदार आपको पूरा सहयोग देंगे।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):रिश्ते में छेड़खानी रिश्ते के आकर्षण को दुगना कर देती है और चाहत को बढ़ाती है। आपका आकर्षण नए दोस्त बनाने में आपकी मदद करता है। अपने परिवार के साथ विशेष रूप से अपने पति/पत्नी के साथ समय व्यतीत करें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): पति/ पत्नी या लिव इन पार्टनर के लिए यह समय मुश्किलों भरा हो सकता है। रिश्ते में गलतफहमी कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन ध्यान रखें इनकी वजह से आपके संबंध में कोई फर्क नहीं आना चाहिए।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): रोमांस के लिए आज का दिन अच्छा है बशर्ते आप पैसे के मामलों को प्राथमिकता न दें। अपने या किसी अन्य के बारे में कोई भी राय बनाने से पहले थोड़ा विचार करें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्यार का इज़हार एकदम करने की जगह धीरे धीरे से इस रास्ते की ओर अकदम बढ़ाएं। दोस्ती से शुरुआत करके आप जल्दी ही मंजिल को पाएंगे ।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):इस समय आप प्रेम के रंग में पूरी तरह से रंगे हुए हैं और यह महसूस कर रहे हैं कि कोई अलौकिक शक्ति इस रंग को और भी गहरा बना रही है। मुक़दमेबाज़ी या कोई दुर्घटना चिंता का कारण हो सकती है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आप में आया बाहरी और आंतरिक परिवर्तन आपके प्रेम संबंध में नया दृष्टिकोण प्रदान करेगा। यह दृष्टिकोण आपके और आपके साथी को एक दूसरे के और भी करीब लाएगा।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रोमांस के सपने आपको किसी और ही दुनिया में ले जाएंगे। अब समय है गंभीर हो कर आपके रोमांटिक जीवन के बारे में सोचने और उस पर अमल करने का। अपने व्यस्त रोजाना जीवन से छुट्टी लेकर आराम करें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप ऐसे लोगों के साथ रहना पसंद करते है जिनके साथ आपको सहज महसूस होता है। आपका प्रियतम आपका सबसे अच्छा दोस्त है जो आपको खुश और शांत रखता है।