फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 30 Aug 2024 08:13 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
Aaj Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों को आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सिंगल लोग किसी खास दोस्त के साथ डिनर पर जा सकते हैं। आपको अपनी साथी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज थोड़ा आराम करने और इन क्षणों को पूरी तरह से एन्जॉय करने का दिन है। जीवनसाथी की सेहत खराब होने से मन परेशान होगा। वहीं अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक होगी। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेमी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। जीवन में सुख का अनुभव प्राप्त करेंगे। प्रेम में बढ़ोतरी होगी। एक सुखी जीवन के लिए आपको धैर्य के साथ काम करना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्यार में मिले धोखे से आप भावनात्मक रूप से असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। लव लाइफ सामान्य रहेगी। प्रेमी के साथ समय बिताएं। प्रयास करें प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाने की।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): परिवार में किसी मांगलिक आयोजन के होने के योग बनते दिख रहे हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा। आपको जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सिंगल लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है। रिश्ते में किसी तीसरे शख्स के कारण परेशानियां बढ़ सकती हैं। अगर अभी तक आपने अपने प्रेमी से अपने मन की बात नहीं की है तो तुरंत कर लें। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी काम को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। इस दौरान पार्टनर से समस्या साझा करें 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने पार्टनर के लिए आपके मन में जो प्यार भरा है वो आप व्यक्त करेंगे। इस दौरान बस अपने दिल की बात सुनें। इससे जीवनसाथी के साथ प्यार और बढ़ेगा। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपनी माताजी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। घर में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): लोगों की बातों को सुनने की बजाय अपने दिल की सुनें। किसी से दिल की बात कहने के लिए दिन बहुत शुभ है। बिना ज्यादा सोचे समझे अपनी भावनाओं को व्यक्त करें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक है। जीवनसाथी आपकी घर के काम में मदद करेगा, जिससे प्रेम जीवन में प्यार बढ़ेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जीवनसाथी के बीच की दूरियां कम होंगी। आपको आज अपने साथी की तरफ से कोई उपहार मिल सकता है। आपके साथी की तरफ से भी मंजूरी मिलेगी।  जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें