फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sun, 03 Nov 2024 07:58 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
1 of 13
03 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): वरिष्ठ लोगों के स्नेह और मार्गदर्शन से पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। रिलेशनशिप से संबंधित नकारात्मक विचारों दूरें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): परिवार के साथ मौज-मस्ती में सुखद समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान रखना जरूरी है। पार्टनर के विचारों को ठीक से जानने की कोशिश करें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच बेहतर सामंजस्य रहेगा। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। रिलेशनशिप को नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से अपने आपको दूर रखें, अन्यथा आपकी मानहानि भी हो सकती हैं। पार्टनर के साथ पारदर्शिता बनाए रखें। कठिन बातों की चर्चा करनी होगी।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  जीवनसाथी तथा परिवार जनों के साथ डिनर आदि का प्रोग्राम बनेगा। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। परिवार आपकी बात का विरोध कर सकते हैं। अपने रिलेशनशिप के बारे में दोबारा विचार करें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  प्रयत्न करने के बाद भी पार्टनर अपने अहंकार को ही महत्व देते नजर आएंगे, जिससे तनाव बढ़ेगा। घरेलू विवाद होने की संभावना है और निजता भंग हो सकती है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
 तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): जीवनसाथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग बना रहेगा अगर किसी अविवाहित व्यक्ति के रिश्ता होने में कोई बाधा आ रही है, तो आज उसका समाधान हो सकता है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। किसी पुराने मित्र के मिलने से मधुर यादें ताजा होंगी। प्रेम प्रसंग के प्रति ईमानदारी जरूर बरतें। लव रिलेशनशिप ठीक रहेगा, फिर भी किसी अन्य व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): पति-पत्नी के संबंधों में तकरार का असर परिवार पर भी पड़ेगा। इसलिए आवश्यक है कि कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन आदि में भी व्यतीत करें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): पति-पत्नी के आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। रिलेशनशिप के महत्व समझने की कोशिश करें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): व्यस्तता की वजह से घर परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। प्रेम प्रसंगों में भी समय और पैसा बर्बाद ही होगा। अचानक से विवाह हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। इससे आपके मनोबल में वृद्धि होगी। और आपसी संबंध भी बेहतर होंगे। पार्टनर के कारण तकलीफ बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें