Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेमी के साथ आपकी नोंक-झोंक होने की संभावना बनती है। आप दोनों जरा-जरा सी बात को लेकर परस्पर प्रत्यारोप कर सकते हैं लेकिन इसमें परेशानी वाली कोई बात नहीं होगी क्योंकि इसमें भी आप दोनों का प्रेम छिपा होगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आप दोनों के मध्य बातचीत को औपचारिक कहा जा सकता है, दोनों केवल अपना फ़र्ज अदा करने को निभाएंगे। मन में बहुत सी बाते घूम सकती है कि ऐसा क्यूं हो रहा है। इसका कारण आपको अवश्य ही जानना चाहिए अन्यथा प्रेमी जीवन में आई जरा सी दरार आगे चलकर खाई का रुप ले सकती है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप अपने आप को एक बंधन में जकडा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। आपको कुछ समय के लिए प्रेमी जीवन से दूर चले जाना चाहिए जिससे आप खुद को स्वतंत्र महसूस कर सकें। इसके बाद आप प्रेमी जीवन में भी रुचि रख पाएंगे।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपको प्रेमी के ऊपर खर्चा कर के सुख की अनुभूति प्राप्त होगी । आप दोनों परस्पर उपहारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। आप दोनों किसी धार्मिक स्थान पर जाकर भगवान का आशीर्वाद भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपका प्रेमी आपके लिए लाभ देने वाला सिद्ध हो सकता है और आपकी आर्थिक रुप से सहायता करने वाला भी हो सकता है। आपके प्रेम संबंधों में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम संबंधों को बढा चढा कर दूसरों के सामने पेश करना आपकी आदत हो सकती है लेकिन जरुरी तो नहीं कि यह आपके प्रेमी को भी पसंद ही हो। जरुरी है कि आप अपने प्रेमी की पसंद नापसंद को जानने का प्रयास अवश्य करें।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): यदि आपके प्रेम संबंध अभी तक अन्य लोगों के साथ आपके परिवार वालों से भी छिपे हुए हैं तब आज उनकी भनक आपके पिता अथवा घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति को हो सकती है। इससे आपके ऊपर सवालों की बौछार सी हो सकती है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपको गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ सकता है और प्रेमी जीवन पर आपके कई तरह के निशानियां सवाल भी लगाए जा सकते हैं। आप अति शीघ्रता से प्रतिक्रिया व्यक्त कर देते हैं लेकिन आज आपको एकदम से चुप्पी साध लेनी चाहिए।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपके मन में कहीं दूर जाने का विचार कौंध सकता है, जहां आपके और आपके प्रेमी के सिवा दूसरा कोई ना हो। आप दोनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहेगें जिससे आप मानसिक रूप से खुद को फ़्रेश महसूस कर सकें।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): नए-नए प्रेम संबंधों को बहुत ही प्यार से सहेजकर रखना होता है, यह बहुत ही कोमल होते हैं और जरा सी गलतफ़हमी से तनाव हो सकता है। आप पहले एक-दूसरे को बहुत करीब से जानने का प्रयास करें।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): यदि आप किसी के साथ संबंध में नहीं हैं तो अपने गुणों को पहचानकर व आधार बनाकर एक नई शुरुआत करें। अपने को किसी के सामने प्रस्तुत करने से मत घबराइये। आपको हैरानी भरा सुखद एहसास हो सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने पार्टनर की खोज में लगे लोगों को आज अपने पेशे के अन्दर ही कोई जीवनसाथी मिल सकता है। पिछले दिनों आप अपना अनुकूल पार्टनर खोजने में भले ही नाकाम रहे हैं, पर आज आपके मन मुताबिक जीवनसाथी मिलने की पूरी संभावना है।