फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 29 Nov 2024 07:38 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
1 of 13
29 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपका पूरा ध्यान अपने क्रश को प्रभावित करने पर है जिसके लिए आप अपने बातचीत के कौशल का प्रयोग करें। आपका सोलमेट आपकी शक्ति और आत्मविश्वास के आधार हैं इसलिए उसे नजरअंदाज न करें। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रियजनों की सलाह पर ध्यान दें क्योंकि आपको इसकी सख्त ज़रूरत है। आज आप अपने लवर से अपने सपनों के बारे में चर्चा करेंगे। आपके सितारे बता रहे हैं कि समय के साथ आपका रिश्ता गहरा होता जाएगा। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अचानक कोई रिश्ता टूटने या अलगाव से यह समय चिंता भरा हो सकता है। भविष्य की योजनाओं को साथ बनाएं और विश्वास रखिये जीत आपकी होगी। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज के दिन आपके लिए केवल दिल के रिश्ते आवश्यक हैं जो आपको सभी चिंताओं से बाहर निकाल कर आनंदित ढंग से जीवन बिताने की प्रेरणा देते हैं। अपने कीमती वक्त में से कुछ पल अपने सोलमेट के लिए भी निकालें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आप इस बात को पूरी तरह से मानते है कि जीवन प्यार से भरा और ज्ञान द्वारा निर्देशित होना चाहिए। आप भी अपनी चाहत के बारे में उसे ज़रूर बताएं। दो प्यार के बोल या आँखों से भी प्रेम को प्रदर्शित किया जा सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): बिज़नेस पार्टनर के परिवार या पड़ोसियों के साथ रिलेशन्स मजबूत होंगे। जीवन में आई प्यार की बहार से आप खुद को खुशकिस्मत महसूस कर रहे हैं। ऐसे ही अपने चाहते के बगीचे को हरा भरा बनाये रखने का प्रयास करते रहें। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपका पार्टनर आपकी सभी परेशानियों में आपका पूरा पूरा साथ देगा। सिर्फ आप दोनों के बारे में सोचें क्योंकि आपके रोमांटिक जीवन के बगीचे में नयी बहार आने वाली हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  आपकी बातचीत का कौशल आपके प्यार को गहरा कर देगा। आज आप अपने दिल से जुड़े हुए मामलों को लेकर भावकु और संवेदनशील महसूस कर सकते है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): कई बार एक फूल वो काम कर जाता है जो महंगे उपहार भी नहीं कर पाते। आज आपको अपने प्यार की मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। इसमें अच्छी बात यह है कि आपको सहायक और प्रोत्साहित करने वाला साथी मिला है। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज किसी शुभ चिंतक या दोस्त के साथ अच्छा समय बीतेगा। नेटवर्किंग के माध्यम से आप दूर बैठे अपने पार्टनर को भी दिल के नजदीक ले आएंगे और पाएंगे कुछ गुदगुदाते व सुनहरे पल। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्यार या विवाह के बंधनों में बंधने की भी पूरी संभावना है। आमतौर पर आप जीवन को खुल का जीते है लेकिन फ़िलहाल आज आप कुछ थकन महसूस कर सकते है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): कोई जान पहचान वाला या भाई का साथी आपकी तरफ आकर्षित हो रहा है और जल्द ही आपको सरप्राइज मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नयी शुरुआत आपको अपने पार्टनर के ज्यादा नजदीक ले आएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें